add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी को यकीन, टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 5-0 से हराएगी टीम इंडिया

भारत को यूके दौरे पर अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - May 22, 2021 1:26 PM IST

भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले पूर्व लेफ्ट आर्म स्पिनर मोंटी पनेसर (Monty Panesar) ने कहा है कि भारत इस सीरीज में 5-0 से मेजबान टीम का सफाया करेगा। पनेसर का मानना है कि अगस्त-सितंबर के दौरान होने वाली सीरीज के दौरान इंग्लैंड की पिचे भारतीय स्पिनरों की मदद करेंगी। जिसकी वजह से भारतीय गेंदबाज स्पिन ना खेल पाने की इंग्लिश बल्लेबाजों की कमजोरी का फायदा उठाएंगे।

पनेसर ने ट्वीट किया, “अगस्त में अगर विकेट टर्न लेगी तो भारत के पास 5-0 से सीरीज जीतने का मौका होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हरी पिच की उम्मीद करता हूं, जिससे हमें इंग्लिश क्रिकेट की गहराई का पता चल सकता है। अगस्त में मैं पिच के सूखी होने की उम्मीद करता हूं और अगर ऐसा होता है तो ये भारत के पक्ष में होगा।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, “क्या अगस्त में इसमें तेजी होगी। साल के उस समय यह स्पिनरों को मदद करती है। अगस्त में पांच टेस्ट मैच होने हैं और वहां का मौसम गर्म रहने की संभावना है। भारतीय स्पिनर मैच में आएंगे और भारत के पास इसे 5-0 से जीतने का मौका होगा।”

पनेसर ने साथ ही कहा कि इंग्लैंड की बल्लेबाजी कमजोर है और ऐसे में वो कप्तान जो रूट पर निर्भर होगी। कप्तान ने साथ ही कहा कि भारत के खिलाफ इंग्लैंड का टॉप आर्डर संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा, ” अगर रूट बड़े स्कोर बनाते हैं तो इंग्लैंड जीतेगा। लेकिन क्या आप उम्मीद करते हैं कि रूट ही सारे रन बनाएंगे।?”