विश्‍व कप में टीम इंडिया को खलेगी रिषभ पंत की कमी: सौरव गांगुली

सौरव गांगुली आईपीएल 2019 में दिल्‍ली के सलाहकार रहे हैं। इसी टीम से रिषभ पंत खेलते हैं।

Edited By : Indo-Asian News Service |May 14, 2019, 10:48 AM IST

Published On May 14, 2019, 10:48 AM IST

Last UpdatedMay 14, 2019, 10:48 AM IST

Rishabh Pant @ BCCI

Rishabh Pant (File Photo) @ BCCI

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय टीम को 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले वनडे विश्व कप में रिषभ पंत की कमी खलेगी। पंत को चयनकर्ताओं ने विश्व कप टीम में शामिल नहीं किया है।

पढ़ें:- विराट बने साल के सर्वश्रेष्‍ठ अंतरराष्‍ट्रीय खिलाड़ी, बुमराह सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाज

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पंत ने हालांकि आईपीएल के 12वें सीजन में दिल्ली के लिए खेलते हुए दमदार प्रदर्शन किया था और टीम को छह सीजन बाद प्लेऑफ में जगह बनाने में मदद की थी। गांगुली इस सीजन दिल्ली की टीम के सलाहकार थे।

गांगुली ने कहा, “भारत को विश्व कप में पंत की कमी खलेगी।” गांगुली से जब पूछा गया कि क्या पंत को चोटिल केदार जाधव के स्थान पर टीम में शामिल किया जाना चाहिए? इस पर उन्‍होंने कहा, “आप इस तरह से नहीं कह सकते। मुझे उम्मीद है कि केदार जल्दी फिट होंगे, लेकिन फिर भी पंत की कमी खलेगी।”

पढ़ें:- BAN vs WI: बांग्‍लादेश की जीत में चमके मुस्ताफिजुर, तमीम और मशरफे मुर्तजा

रोहित शर्मा ने रविवार को मुंबई को चौथी बार आईपीएल खिताब दिलाया। रोहित की कप्तानी पर गांगुली ने कहा, “वह सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं। मुंबई और चेन्नई दोनों ही शानदार टीमें हैं।” दिल्ली के इस सफल सीजन पर गांगुली ने कहा, “हमने अच्छा तो किया लेकिन फाइनल में नहीं पहुंच पाए।”

Editor's Pick