भारत को विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी की जरूरत पड़ेगी: संजय मांजरेकर

पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि विश्व कप टूर्नामेंट में महेंद्र सिंह धोनी के शांत स्वभाव की जरूरत होगी।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 12, 2019, 01:09 PM IST

Published On Jan 12, 2019, 01:09 PM IST

Last UpdatedJan 12, 2019, 01:09 PM IST

MS Dhoni, Virat Kohli © AFP

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने हाल ही में ये बयान दिया था कि महेंद्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक के साथ साथ युवा रिषभ पंत भी विश्व कप 2019 की योजना का हिस्सा हैं। धोनी जहां पिछले कुछ समय के खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं वहीं पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने आप को साबित किया है। इसके बावजूद पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर मंजय मांजरेकर ने धोनी को विश्व कप 2019 में खिलाने की बात कही है।

ये भी पढ़ें:एरोन फिंच को बोल्ड कर भुवनेश्वर ने झटका वनडे में 100वां विकेट

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मांजरेकर का मानना है कि विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में धोनी की अनुभव और दबाव में शांत रहने की उनकी क्षमता की जरूरत पड़ेगी। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए बयान में मांजरेकर ने कहा, “ये बड़ी दुविधा है क्योंकि टीम का हिस्सा बनने के लिए जिन चीजों की जरूरत है वो सारी खूबियां पंत में हैं लेकिन धोनी के प्रदर्शन पर भी नजर रखनी चाहिए। मैं निजी तौर पर देखना चाहूंगा कि क्या धोनी उसी तरह से मैच जिता पाते हैं, जैसा कि वो किया करते थे। उनके प्रदर्शन को बेहद करीब से देखा जाय।”

मांजरेकर ने आगे कहा, “एक चीज जो धोनी के पक्ष में है वो ये कि ये विश्व कप है, आप उनके जितना शांत रहने वाला एक खिलाड़ी चाहते हैं। 2011 में भारत के विश्व कप जीतने की बड़ी वजह धोनी का शांत स्वभाव था। बड़े टूर्नामेंट में उसके शांत रहने का क्षमता भारत की ताकत का स्त्रोत बनेगी।”

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे से भी बाहर हो सकते हैं हार्दिक पांड्या और के एल राहुल

रिषभ पंत को वनडे में धोनी का उत्तराधिकारी बताते हुए मांजरेकर ने कहा कि दिनेश कार्तिक को केवल टी20 क्रिकेट में खिलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं दिनेश कार्तिक के चयन (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में) से हैरान हूं क्योंकि एशिया कप के बाद उसने अपना स्थान खो दिया था और मैं उसे टी20 क्रिकेट का अहम खिलाड़ी मानता हूं। मेरा मानना है कि भारत को वनडे और टेस्ट क्रिकेट में कार्तिक से आगे बढ़ना चाहिए। उन्हें टी20 क्रिकेट में उसका इस्तेमाल करने के बारे में सोचना चाहिए।”

Editor's Pick