IND vs NZ: वनडे में हार के बाद T20I सीरीज में भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, कैसे हैं आंकड़े
IND vs NZ: वनडे में हार के बाद T20I सीरीज में भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, कैसे हैं आंकड़े
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज 21 जनवरी से हो रहा है. भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 19, 2026 6:25 PM IST
ind-vs-nz-t20i
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड ने भारत को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया. भारत में पहली बार कीवी टीम ने वनडे सीरीज जीती. अब दोनों टीमों के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मैच 21 जनवरी को खेला जाएगा. और सीरीज का आखिरी मैच 31 जनवरी को होगा. वनडे सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम के सामने टी20 सीरीज की चुनौती होगी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत की यह आखिरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज होगी. वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज काफी अहम होने वाली है.
भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सह-मेजबान है. और वर्ल्ड कप से ठीक पहले होने वाली यह सीरीज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड दोनों के लिए काफी अहम होने वाली है. भारत अगर इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेगा तो वर्ल्ड कप में वह बढ़े हुए मनोबल के साथ उतरेगा.
Add Cricket Country as a Preferred Source
सीरीज के रोमांचक रहने की उम्मीद
टी20 फॉर्मेट भारत को रास आता है. इस फॉर्मेट में भारत ने हालिया वक्त में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. अपनी धरती पर टीम इंडिया और खतरनाक हो जाती है. लेकिन न्यूजीलैंड ने जो प्रदर्शन वनडे में किया है उसे आप नजरअंदाज नहीं कर सकते. और इसी वजह से इस टी20 सीरीज के भी बहुत ही रोमांचक होने की उम्मीद की जा रही है.
अब तक कितने मैच खेले गए
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक कुल 26 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. भारत ने इसमें से 14 में जीत हासिल की है. वहीं न्यूजीलैंड ने 10 मैच जीते हैं. एक मुकाबला टाई रहा है. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा था. वहीं भारत की मैच करें तो दोनों टीमों के बीच भारत में कुल 11 टी20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं जिसमें से सात मैच भारत ने जीते हैं. और चार में न्यूजीलैंड टीम विजेता रही है.
मैच
भारत जीता
न्यूजीलैंड जीता
टाई/बेनतीजा
भारत में
11
7
4
0
न्यूजीलैंड में
13
7 (2 सुपर ओवर में)
4
1/1
तटस्थ मैदानों पर
2
0
2
0
कुल रिकॉर्ड
26
14
10
1/1
भारत और न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल
टी20 सीरीज के शेड्यूल पर गौर करें तो पहला मैच 21 जनवरी को नागपुर में, दूसरा मैच 23 जनवरी को रायपुर में, तीसरा मैच 25 जनवरी को गुवाहाटी में, चौथा मैच 28 जनवरी को विशाखापत्तनम में, और पांचवां मैच 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में रखा जाएगा. सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेले जाएंगे.
मैच
तारीख
समय
मैदान
1
भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला T20I
21 जनवरी, 2026
7:00 PM
नागपुर
2
भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा T20I
23 जनवरी, 2026
7:00 PM
रायपुर
3
भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा T20I
25 जनवरी, 2026
7:00 PM
गुवाहाटी
4
भारत बनाम न्यूजीलैंड, चौथा T20I
28 जनवरी, 2026
7:00 PM
विशाखापत्तनम
5
भारत बनाम न्यूजीलैंड, पांचवां T20I
31 जनवरी, 2026
7:00 PM
तिरुवनंतपुरम
टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले तीन टी20 के लिए), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.