×

टी20 वर्ल्ड कप में15 फरवरी को होगा भारत और पाकिस्तान का मैच, जानें टीम इंडिया का शेड्यूल!

India vs Pakistan t20 world cup: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच कब होगा इसकी जानकारी सामने आई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले साल होने टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम पाकिस्तान से लीग स्टेज में अपना तीसरा मैच खेलेगी.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - November 25, 2025 8:51 AM IST

अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का आधिकारिक शेड्यूल मंगलवार, 25 नवंबर को मुंबई मे घोषित किया जाएगा. खबर है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा.

एशिया कप 2025 में हुए मुकाबलों के बाद दोनों टीमें फिर आमने-सामने होंगी. यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम पर खेला जाएगा. ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट कहती है कि भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं. इसके अलावा यूएसए, नीदरलैंड्स और नामीबिया की टीमें साथ हैं.

भारत का पहला ग्रुप मैच 7 फरवरी को मुंबई में यूएसए के खिलाफ होगा. यह टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच होगा. इसके बाद 12 फरवरी को भारत और नामीबिया आमने-सामने होंगे. यह मैच दिल्ली में होगा. फिर पाकिस्तान से मैच होगा. और भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ 18 फरवरी को अहमदाबाद में खेलेगी. ग्रुप स्टेज पर टीमें तीन मैच खेलेंगी.

2026 का टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाएगा. इसका आयोजन भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं. पाकिस्तान अपने अभी मैच कोलंबो या कैंडी में खेलेगा. इसका फॉर्मेट 2024 में अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए वर्ल्ड कप की तरह ही है. जहां 20 टीमों को पांच-पांच के 4 ग्रुप में बांटा गया था. हर ग्रुप से चोटी की दो-दो टीमें सुपर 8 में जाए्ंगी. यहां उन्हें फिर चार-चार के दो ग्रुप में बांटा जाएगा. यहां से हर ग्रुप की चोटी की दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. और फिर फाइनल होगा.

TRENDING NOW

अगर भारत ग्रुप स्टेज से आगे बढ़ता है तो उसके सुपर 8 के मैच अहमदाबाद, चेन्नई और कोलकाता में खेले जाएंगे. अगर वह अंतिम चार में पहुंचता है कि तो सेमीफाइनल मुंबई में होगा. खबर है कि आसीसी कोलंबो या कोलकाता में दूसरा सेमीफाइनल करवा सकती है. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि पाकिस्तान अंतिम चार में पहुंचता है या नहीं. अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचता है तो उसका मैच कोलंबो में होगा.