• Home
  • News
  • India will tour South Africa for a four-match T20I series in November

T20I सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका जाएगी टीम इंडिया, खेले जाएंगे 4 मैच

भारत का यह साउथ अफ्रीका दौरा न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज और बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच आयोजित होगा.

Edited By : Vanson Soral |Jun 21, 2024, 02:58 PM IST

Published On Jun 21, 2024, 02:58 PM IST

Last UpdatedJun 21, 2024, 02:58 PM IST

Team India

PIC- @BCCI

टीम इंडिया के विदेशी दौरे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. टीम इंडिया इस साल नवंबर में T20I सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी. क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने ये जानकारी दी. इस T20I सीरीज में चार मैच होंगे. इस सीरीज का शुक्रवार 8 नवंबर को डरबन के हॉलीवुडबेट्स किंग्समीड स्टेडियम में आगाज होगा. अगला मैच रविवार 10 नवंबर को सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा. इसके बाद सीरीज हाईवेल्ड में चली जाएगी, जहां सुपरस्पोर्ट पार्क में बुधवार 13 नवंबर को मैच होगा और डीपी वर्ल्ड वांडरर्स स्टेडियम में शुक्रवार 15 नवंबर को सीरीज का अंतिम मैच खेला जाएगा.

CSA ने जताया आभार

सीएसए के अध्यक्ष लॉसन नायडू ने कहा, “मैं साउथ अफ्रीका के क्रिकेट और सामान्य रूप से वर्ल्ड क्रिकेट को उनके निरंतर समर्थन के लिए बीसीसीआई को धन्यवाद देना चाहता हूं. भारतीय क्रिकेट टीम का हमारे यहां पर कोई भी दौरा सौहार्द और रोमांचक क्रिकेट से भरा होता है, और मुझे पता है कि हमारे प्रशंसक इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे, जिसमें दोनों टीमों की असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन होगा.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

BCCI के सचिव जय शाह ने कहा, “भारत और साउथ अफ्रीका ने हमेशा एक गहरा और मजबूत बंधन साझा किया है, जिस पर दोनों देश बहुत गर्व करते हैं. भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीकी प्रशंसकों से लगातार अपार प्रशंसा और प्यार मिला है, और यह भावना साउथ अफ्रीकी टीम के प्रति भारतीय प्रशंसकों में भी उतनी ही प्रबल है. मुझे विश्वास है कि आगामी सीरीज एक बार फिर ऑन-फील्ड क्रिकेट उत्कृष्टता को उजागर करेगी और रोमांचक, उच्च-तीव्रता वाले मुकाबले पेश करेगी.”

भारत का साउथ अफ्रीका दौरे का शेड्यूल

  • पहला T20 मैच – 8 नवंबर- हॉलीवुडबेट्स किंग्समीड स्टेडियम
  • दूसरा T20 मैच – 10 नवंबर- दफाबेट सेंट जॉर्ज पार्क
  • तीसरा T20 मैच – 13 नवंबर- सुपरस्पोर्ट पार्क
  • चौथा T20 मैच – 15 नवंबर- डीपी वर्ल्ड वांडरर्स

Editor's Pick