- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India win the toss, choose to bat vs Australia in Kolkata ODI
कोलकाता वनडे- भारत ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं
Published On Sep 21, 2017, 01:13 PM IST
Last UpdatedSep 21, 2017, 01:13 PM IST

ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम एक बार फिर लक्ष्य का पीछा करेगी। विराट कोहली ने कोलकाता वनडे में वही टीम उतारी है जिसने चेन्नई की बाजी जीती थी। जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किये हैं। जेम्स फॉकनर की जगह केन रिचर्डसन को मौका मिला है जबकि लेग स्पिनर एडम जंपा की जगह एस्टन एगर को मौका मिला।
विराट कोहली-स्टीवन स्मिथ ने क्या कहा
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि पिच में ज्यादा नमी नहीं दिख रही है और विकेट काफी सख्त दिख रही है। ऐसा लग रहा है कि पिच रात को ज्यादा हरकत करेगी और हमारे पास दो रिस्ट स्पिनर्स भी हैं। पिछले कुछ दिनों में टॉप ऑर्डर की काफी बातचीत हुई है लेकिन मिडिल ऑर्डर और लोअर ऑर्डर ने भी पिछले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। चेन्नई वनडे में जीत हासिल करने के बाद हमारा भरोसा और बढ़ा है। स्टीवन स्मिथ ने कहा कि वो भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। स्टीवन स्मिथ ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हमारे गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी करेंगे और टीम इंडिया पर दबाव बनाएंगे। [ये भी पढ़ें: केएल राहुल ने अपने फैंस से मांगा ये सुझाव]
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, मनीष पांडे, एम एस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- डेविड वॉर्नर, हिल्टन कार्टराइट, स्टीवन स्मिथ, ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, मैथ्यू वेड, एस्टन एगर, केन रिचर्डसन, पैट कमिंस और नाथन कूल्टर नाइल।