×

भारतीय महिलाओं ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 में 10 विकेट से हराया

भारतीय टीम को मिथाली राज और स्मृति मनधाना ने धमाकेदार शुरुआत दी और 9.1 ओवरों में बिना विकेट खोए 69 रन जोड़े।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 29, 2016 2:53 PM IST

मिताली राज © Getty Images
मिताली राज © Getty Images

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच मेलबर्न में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने वर्षाबाधित मैच में ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस नियम से 10 विकेट से हराकर श्रृंखला में 2-0 से बढ़त ले ली। इससे पहले भारतीय कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम झूलन गोस्वामी के आगे लड़खड़ाती नजर आई और मात्र 33 रनों पर अपने 3 विकेट गंवा दिए। इस मुश्किल घड़ी में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लेनिंग(49) ने जेस जॉनसेन(27) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी निभाई और ऑस्ट्रेलिया को 100 से पार पहुंचाया। ये भी पढ़ें: Live cricket score 2nd T20: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20, मेलबर्न(लाइव)

लेकिन अंतिम ओवरों में फिर से ऑस्ट्रेलिया के लगातार विकेट गिरने लगे और ऑस्ट्रेलिया निर्धारित 18 ओवरों में 8 विकेट पर 125 रन ही बना सकी। भारत की ओर से झूलन गोस्वामी और राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो-दो विकेट लिए। ये भी पढ़ें: टी-20 विश्व कप में इस्तेमाल किए जाएंगे स्पाइडर कैमरे : आईसीसी

जवाब में 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को मिथाली राज और स्मृति मनधाना ने धमाकेदार शुरुआत दी और 9.1 ओवरों में बिना विकेट खोए 69 रन जोड़े।

इसी बीच बारिश फिर से शुरू हो गई और अंततः भारतीय टीम को डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक 10 विकेट से जीता करारा दे दिया गया। भारत की ओर से कप्तान मिथाली राज 37(32) और स्मृति मनधाना 22(24) नाबाद रहीं।

 

TRENDING NOW