महिला क्रिकेट: भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को हराया, जीती सीरीज

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में स्मृति मंधाना और कप्तान मिताली राज की अर्धशतकीय पारी के दम पर 8 विकेट से जीत दर्ज की। मेजबान टीम महज 161 रन पर ही ढेर हो गई थी।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 29, 2019, 12:43 PM IST

Published On Jan 29, 2019, 12:43 PM IST

Last UpdatedJan 29, 2019, 12:43 PM IST

भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। माउंट मानगुनई में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारत ने स्मृति मंधाना और कप्तान मिताली राज की अर्धशतकीय पारी के दम पर 8 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम महज 161 रन पर ही ढेर हो गई थी।

भारत की तरफ से लक्ष्य का पीछा करते हुए ओपनर स्मृति मंधाना ने एक और शानदार पारी खेली। नेपियर वनडे में शतक जमाने वाली मंधाना ने माउंट मानगुनई में 90 रन की पारी खेली। कप्तान मिताली राज ने नाबाद 63 रन बनाए और 35.2 गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- महिला क्रिकेट : न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने रचा इतिहास

भारतीय की गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को बे ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 44.2 ओवरों में 161 रनों पर ढेर कर दिया। न्यूजीलैंड के लिए उसकी कप्तान एमी स्टाथवेट ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए। उसकी कोई और बल्लेबाज ज्यादा देर विकेट पर पैर नहीं जमा सकी।

अनुभवी गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर सुजी बेट्स (0) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। शिखा पांडे ने सोफी डेविने (7) को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई।

पढ़ें:-  मंधाना ने कहा- ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के हकदार हमारे गेंदबाज

कप्तान ने क्रिज पर कदम रखा लिया था और वह लगातार रन बनाकर स्कोरबोर्ड चालू रखे हुए थीं। लॉरेन डाउन (15) उनका अच्छा साथ देती दिख रहीं थीं, लेकिन 33 के कुल स्कोर पर ही एकता बिष्ट ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। एमेला केर सिर्फ एक रन ही बना सकीं।

मैडी ग्रीन (9) ने एमी का साथ देने की कोशिश की लेकिन झूलन ने इस साझेदारी को 62 के स्कोर से आगे नहीं जाने दिया। लेह कास्पेरेक (21) के साथ कप्तान ने एक बार फिर टीम का संभालने की कोशिश की और छठे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। दीप्ती शर्मा ने एमी को 120 के कुल स्कोर पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। कप्तान ने अपनी पारी में 87 गेंदों का सामना किया और नौ चौके मारे।

यहां से बर्नाडिने बेजुइडेनहाउट (13) और कास्पेरेक ने टीम के लिए रन बनाए। अंत में ली तेहुहु ने 12 रन जोड़ कर टीम को 150 के पार पहुंचने में मदद की। भारत के लिए झूलन ने तीन विकेट लिए। एकता, दीप्ती, पूनम ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। शिखा पांडे को एक विकेट मिला।

Editor's Pick