add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND VS PAK: भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को चटाई धूल, एशिया कप में आठ विकेट से रौंदा

भारतीय टीम ने पाकिस्तान की टीम को सिर्फ 93 रन पर ढेर कर दिया और उसके बाद 10.1 ओवर में दो विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 15, 2026 4:08 PM IST

INDW VS PAKW: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद वृंदा दिनेश के नाबाद अर्धशतक की मदद से भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को आठ विकेट से रौंद डाला. पहले मैच में यूएई के खिलाफ हार के बाद राधा यादव की कप्तानी वाली भारत ए टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की.

भारतीय टीम ने पाकिस्तान की टीम को सिर्फ 93 रन पर ढेर कर दिया और उसके बाद 10.1 ओवर में दो विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

महज 93 रन पर ढेर हुई पाकिस्तान की टीम

पाकिस्तान की टीम ने भारतीय गेंदबाजों के आगे सरेंडर कर दिया और पाकिस्तान की पूरी टीम 18.5 ओवर में 93 रन पर ढेर हो गई. पाकिस्तान की टीम के सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके. शवाल जुल्फिकार ने 23 रन, गुलरुख ने 21 रन और अनोशा नासिर ने 17 रन का योगदान दिया.

भारत के लिए साइमा ठोकर ने चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिए. कप्तान राधा यादव ने तीन ओवर में 11 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए. वहीं प्रेमा रावत ने भी तीन ओवर में 16 रन देकर दो विकेट चटकाए. मिन्नू मनी ने 2.5 ओवर में 10 रन देकर एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा.

वृंदा दिनेश के अर्धशतक से भारतीय महिला टीम की जीत

भारतीय टीम ने हुमैरा काजी (00) का विकेट पहली ही बॉल पर गंवा दिया. इसके बाद वृंदा दिनेश और अनुष्का शर्मा ने 79 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रखी. अनुष्का शर्मा ने 24 रन (26 गेंद) की पारी में चार चौके लगाए. वृंदा दिनेश ने इसके बाद तेजल हसबनीस (5 बॉल में नाबाद 12 रन) के साथ भारत को 10.1 ओवर में जीत दिला दी. वृंदा दिनेश ने 29 बॉल में 55 रन की पारी खेली. वृंदा दिनेश ने अपनी पारी में 12 चौके लगाए.