- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India women beat Sri Lanka in 3rd T20 by 5 Wickets
तीसरा टी-20 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया
भारतीय टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है।
Published On Sep 22, 2018, 03:45 PM IST
Last UpdatedSep 22, 2018, 03:45 PM IST
Jermimah-Rodrigues © AFP (FILE PHOTO)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में शनिवार को मेजबान टीम को 5 विकेट से हरा दिया।
इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच बारिश में धुल गया था।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और मेजबान टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए जिसके कारण पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 131 रन ही बना पाई।
मेजबान टीम के लिए शशिकला श्रीवर्दने ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए जबकि नीलाक्षी डी सिल्वा ने 31 और कप्तान सी अटापट्टू ने 28 रनों का योगदान दिया।
मेहमान टीम के लिए अरुंधती रेड्डी और हरमनप्रीत कौर ने दो-दो विकेट लिए। अनुजा पाटिल और राधा यादव को भी एक-एक विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत भी खराब रही और 11 के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (6) के रूप में टीम ने पहला विकेट खोया। मिताली राज भी कुछ खास नहीं कर पाई और 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।
इसके बाद, 18 वर्षीय जेमिमा रोड्रिग्स ने 57 रनों की शानदार पारी खेली और कप्तान हरमनप्रीत कौर (24) के साथ मिलकर मेजबान टीम की जीत की राह आसान कर दी।
वेदा कृष्णामूर्ति (11) और अनुजा पाटिल (8) नाबाद पवेलियन लौटीं। श्रीलंका के लिए अटापट्टू ने दो विकट लिए जबकि उदेशिका प्रबोधनी, कवीशा दिल्हारी और श्रीवर्दने को एक-एक विकेट मिला।
सीरीज का चौथा टी-20 मैच सोमवार को खेला जाएगा।