• Home
  • News
  • India Women clinch series 4-0, thrash Sri Lanka in last t20 by 51 runs

आखिरी टी-20 में 51 से जीती भारतीय महिला, सीरीज पर 4-0 से कब्जा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 5 टी-20 मुकाबले की सीरीज में 4-0 से हराकर कब्जा जमाया है। भारत ने मंगलवार को खेले गए आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को 51 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने श्रीलंका  के सामने 157 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में मेजबान टीम 17.4 ओवर...

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 25, 2018, 02:10 PM IST

Published On Sep 25, 2018, 02:10 PM IST

Last UpdatedSep 25, 2018, 02:10 PM IST

Jemimah Rodrigues

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 5 टी-20 मुकाबले की सीरीज में 4-0 से हराकर कब्जा जमाया है। भारत ने मंगलवार को खेले गए आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को 51 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने श्रीलंका  के सामने 157 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में मेजबान टीम 17.4 ओवर में 105 रन पर ही ऑल आउट हो गई।

श्रीलंका की कप्तान सी अट्टापट्टू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के शानदार अर्धशकीय पारी और जेमिमा रोड्रिगेज के 46 रन की बदौलत 156 रन का स्कोर खड़ा किया। हरमनप्रीत ने महज 38 गेंद पर 63 रन की आतिशी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 5 छक्के लगाए जबकि 3 बाउंडरी हासिल की।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम की तरफ से दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाली जेमिमा ने 31 गेंद का सामना कर 46 रन बनाए। जेमिमा की पारी में छह चौके और एक छक्का शामिल था।

भारत से मिले 157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। एक रन पर दीप्ति शर्मा ने कप्तान अट्टापट्टू को चलता किया। टीम को दूसरी सफलता भी शर्मा ने दिलाई। यशोदा मेंडिस को उन्होंने 10 रन पर स्टंप कराया।

भारत की तरफ से पूनम यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। पूनम ने 4 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। दीप्ति शर्मा और राधा यादव ने दो-दो विकेट झटके। पूरी श्रीलंका की टीम 17.4 ओवर में महज 105 रन ही बना पाई और भारत ने मुकाबला 51 रन से अपने नाम कर लिया।

पांच मैचों की सीरीज का एक मैच बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा था जबकि बाकी के चार मुकाबले भारतीय टीम ने अपने नाम किए।

Editor's Pick