This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 रन बनाकर जीता मैच, T20 सीरीज में 4-0 से आगे
बारिश के कारण मैच 9-9 ओवरों का खेला गया
Written by India.com Staff
Last Published on - November 18, 2019 12:43 PM IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women Cricket Team) का वेस्टइंडीज (IND Women v WI Women) में शानदार प्रदर्शन जारी है. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अगुआई में टी-20 सीरीज खेल रही महिला टीम ने मेजबान को चौथे मैच में भी हराकर पांच मैचों की सीरीज में 4-0 की बढ़त बना ली है.
AFGvWI 3rd T20: अफगानिस्तान ने विंडीज को 29 रन से हराकर भारत में 2-1 से जीती सीरीज
बारिश के कारण कुल ओवरों में कटौती कर इसे 9-9 ओवर का कर दिया गया. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 50 रन का स्कोर खड़ा कर सकी. मेहमान टीम ने इसका सफलता पूर्वक बचाव भी कर लिया.
भारत की ओर से पूजा वस्त्राकार (Pooja Vastrakar) ने सबसे अधिक 10 रन की पारी खेली. युवा ओपनर शेफाली वर्मा ने सात, जेमिमा रोड्रिग्स ने छह, वेदा कृष्णमूर्ति ने पांच, हरमनप्रीत ने छह और तानिया भाटिया ने आठ रन का योगदान दिया.
Day-Night टेस्ट से पहले BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को सता रहा इस बात डर
51 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान विंडीज टीम 5 विकेट पर 45 रन ही बना सकी. उसकी ओर से हेलन मैथ्यूज और चिनले हेनरी ने 11-11 रन का योगदान दिया. नताशा मैक्लीन ने 10 रन की पारी खेली.
भारत के लिए अनुजा पाटिल (Anuja Patil) ने दो विकेट लिए. दीप्ति शर्मा और राधा यादव ने एक-एक विकेट लिया.
TRENDING NOW
आखिरी ओवर का रोमांच
मेजबान टीम ने 8 ओवर में 3 विकेट पर 38 रन बनाए थे। उसे आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन की दरकार थी. भारत की ओर से अनुजा पाटिल के हाथ में गेंद थी जबकि क्रीज पर मैक्लीन और शेमाइन कैम्पबेल थीं. पहली गेंद पर दो रन बने. दूसरी गेंद पर मैक्लीन रन आउट हो गईं. तीसरी गेंद पर एक जबकि चौथी गेंद पर फिर दो रन बने. पांचवीं गेंद पर ग्रीमंड आउट हो गईं. आखिरी गेंद पर एक रन बना.
