This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
महिला टी20 ट्राई सीरीज: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारकर फाइनल की दौड़ से बाहर हुई टीम इंडिया
सीरीज के चौथे टी20 मैच में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 रनों से हार गई।
Written by Press Trust of India
Last Published on - March 26, 2018 3:06 PM IST

प्लेयर ऑफ द मैच मेगन स्कट (3/31) की शानदार गेंदबाजी और बेथ मूनी (71), एलिसे विलानी (61) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने टी20 ट्राई सीरीज के चौथे मैच में भारत को 36 रनों से हरा दिया है। इस मैच में मिली हार के साथ भारतीय महिला टीम सीरीज में फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारतीय टीम 20 ओवरों में केवल 150 रन ही बना सकी।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/trent-boult-guides-new-zealand-to-an-innings-and-49-runs-win-over-england-in-1st-test-695824″][/link-to-post]
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत खराब रही। एलिसे हेले (9) और एश्ले गार्डनर (17) के आउट होने के बाद मूनी और विलानी ने अपनी अर्धशतकीय पारियों के दम पर टीम को 143 के स्कोर तक पहुंचाया। विलानी पूनम यादव की गेंद पर जेमिमाह रॉड्रिग्स के हाथों कैच आउट हुई। विलानी ने अपनी पारी में 42 गेंदों में 10 चौके लगाए। उनके पवेलियन लौटने के बाद मूनी भी ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाईं और 173 के स्कोर पर झूलन गोस्वामी की गेंद पर रॉड्रिग्स को कैच थमा बैठीं। उन्होंने 46 गेंदों में आठ चौके लगाए। इन दोनों के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लानिंग (नाबाद 11) और रेचेल हेनेस (नाबाद 10) खास कमाल नहीं कर पाई और टीम की पारी 186 रनों पर समाप्त हो गई।
इस पारी में भारत के लिए पूजा वास्त्रेकर ने दो विकेट लिए, वहीं गोस्वामी, पूनम और राधा यादव ने एक-एक विकेट लिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए रॉड्रिग्स ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। इसके अलावा, हरमनप्रीत कौर ने 33 और अनुजा पाटिल ने 38 रनों का योगदान दिया। भारतीय टीम ने 100 का आंकड़ा पार करने से पहले ही स्मृति मंधाना, मिताली राज, दीप्ति शर्मा, रॉड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर के रूप में अपने पांच विकेट गंवा दिए थे।
मेजबान टीम अपनी अहम बल्लेबाजों के आउट होने के कारण ऑस्ट्रेलिया के दिए लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और केवल 150 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्कट के अलावा, डेलिसा किमिंसे और गार्डनर ने एक-एक विकेट लिया।इस सीरीज में भारतीय टीम का अगला मुकाबला 29 मार्च को इंग्लैंड से होगा।
