- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India women vs australia women icc womens world cup 2022 when and where to wathc live streaming of india australia match 5292135
ICC Womens World Cup 2022, India vs Australia: यहां देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग
आईसीसी विश्व कप 2022 का 18वां लीग मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ईडन पार्क में खेला जाएगा
Published On Mar 18, 2022, 04:34 PM IST
Last UpdatedMar 18, 2022, 04:34 PM IST
ICC Women’s World Cup 2022, India Women vs Australia Women, 18th Match
आईसीसी महिला विश्व कप के अपने अभियान में शनिवार को भारत का सामना छह बार के विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को ईडन पार्क में होगा. अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी ऑस्ट्रेलिया टीम 2017 सीजन के सेमीफाइनल के बाद पहली बार वनडे विश्व कप मैच में भारत से भिड़ेंगी.
डर्बी में खेले गए उस सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने 171 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से नॉकआउट किया था.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में जीत के साथ भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा क्योंकि टीम के अगले मुकापबले बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैं.
All you need to know about India Women vs Australia Women, 18th Match:
भारत महिला vs ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच ICC महिला विश्व कप 2022 मैच कब और किस समय शुरू होगा?
भारत महिला vs ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच ICC महिला विश्व कप 2022 का मैच 19 मार्च (शनिवार) को सुबह 06:30 IST पर खेला जाएगा.
भारत महिला vs ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच ICC महिला विश्व कप 2022 मैच कहां होगा?
भारत महिला vs ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आईसीसी महिला विश्व कप 2022 मैच ईडन पार्क, ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में आयोजित किया जाएगा.
भारत में भारत महिला vs ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच ICC महिला विश्व कप 2022 मैच का प्रसारण कौन सा चैनल करेगा?
भारत महिला vs ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आईसीसी महिला विश्व कप 2022 मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
भारत महिला vs ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच ICC महिला विश्व कप 2022 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
भारत महिला vs ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आईसीसी महिला विश्व कप 2022 मैच डिज्नी + हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम होगा.
India Women vs Australia Women, Squads:
भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, मिताली राज (कप्तान), दीप्ति शर्मा, हरमनप्रीत कौर, स्नेह राणा, ऋचा घोष (डब्ल्यू), पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, तानिया भाटिया, रेणुका सिंह, शैफाली वर्मा.
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: एलिसा हीली (विकेटकीपर), रेचल हेन्स, मेग लैनिंग (कप्तान), एलिसे पेरी, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, ग्रेस हैरिस, निकोला केरी, अमांडा वेलिंगटन, डार्सी ब्राउन.