इंग्लिश गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर
पहले दो मैच जीतकर भारतीय महिला टीम पहले ही वनडे सीरीज में अजेय बढ़त बना चुकी है।
Published On Feb 26, 2019, 08:32 PM IST
Last UpdatedFeb 26, 2019, 08:32 PM IST
Sophie Ecclestone (File Photo) @ Getty images
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी सोफी सोफी एक्लेस्टोन हाथ में चोट के कारण भारत दौर से बाहर हो गई हैं। सोफी सोमवार को भारत और इंग्लैंड के बीच हुए दूसरे वनडे मैच में खेली थीं जहां इंग्लैंड को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
उन्हें अभ्यास के दौरान ही चोट लगी थी बावजूद इसके वो दूसरे वनडे में मैदान पर उतरी थीं। सोफी भारत दौरे के साथ श्रीलंका दौरे का हिस्सा भी नहीं बन पाएंगी।
पढे़ें: ‘विस्फोटक बल्लेबाजों के दम पर वेस्टइंडीज के पास विश्व कप जीतने का मौका है’
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सोफी के विकल्प का ऐलान गुरुवार को होने वाले मैच के बाद किया जाएगा। यह सीरीज का आखिरी मैच होगा जहां इंग्लैंड सम्मान बचाने उतरेगी।
सीरीज के शुरुआती दो मैच हार कर वह पहले ही सीरीज गंवा चुकी है। वनडे सीरीज के बाद इंग्लैंड को भारत में तीन टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलनी है जो चार मार्च से गुवाहाटी में शुरू हो रही है।