- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India women vs New Zealand Women: Smriti Mandhana breaks her own record of fastest Fifty in T20I
स्मृति मंधाना का तेज अर्धशतक, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड की महिला टीम के खिलाफ सीरीज के पहले टी-20 मैच में भारत को 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
Published On Feb 06, 2019, 01:56 PM IST
Last UpdatedFeb 06, 2019, 01:56 PM IST
Smriti Mandhana @ IANS
भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने बुधवार को वेलिंग्टन के वेस्टपैक स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ (India women vs New Zealand Women) खेले गए टी-20 मैच में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अपने ही सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच में 24 गेंदों पर अर्धशतक जमाया। इसी के साथ उन्होंने भारत के लिए टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
पढ़ें:- भारत के लिए साथ खेलने वाली तीसरी भाईयों की जोड़ी बने हार्दिक-क्रुणाल पांड्या
मंधाना ने 25 मार्च 2018 को मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ 25 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। मंधाना ने इस मैच में 34 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्कों की मदद से 58 रनों की पारी खेली। उनकी यह पारी हालांकि भारत को जीत नहीं दिला सकी।
महिला क्रिकेट में टी20 में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सोफी डेविने के नाम हैं जिन्होंने 11 जुलाई 2005 को बैंगलोर में भारत के खिलाफ ही 18 गेंदों में अर्धशतक जमाया था। इस सूची में मंधाना छठे स्थान पर हैं।
पढ़ें:- मिताली को नहीं दी प्लेइंग इलेवन में जगह, हरमनप्रीत पर भड़के फैंस
कमाल की बात यह है कि सोफी भी इस मैच में खेल रही थीं और इस मैच में भी उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। सोफी ने 48 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के मार 62 रन बनाए।
(एजेंसी)