This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
India Women tour of West Indies : महिला क्रिकेट टीम ने ODI के बाद T20 सीरीज भी जीती, तीसरे मैच में विंडीज को 7 विकेट से दी मात
भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश कर विंडीज को 59 रन पर ही रोक दिया
Written by India.com Staff
Last Published on - November 15, 2019 2:44 PM IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women ) का वेस्टइंडीज दौरे ( India Women tour of West Indies) पर शानदार प्रदर्शन जारी है. वनडे सीरीज जीतने के बाद महिला टीम ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है.
30 साल पहले 16 साल के सचिन तेंदुलकर ने आज ही के दिन किया था टेस्ट डेब्यू, बन बैठे ‘क्रिकेट का भगवान’
तीसरे टी-20 मैच में भारत ने मेजबान वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी विंडीज टीम को 9 विकेट पर 59 रन पर ही रोक दिया.
60 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अगुआई वाली टीम ने 20 गेंद बाकी रहते तीन विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाकर मैच और सीरीज जीत ली. इस तरह से भारत ने लगातार दूसरी टी-20 सीरीज अपने नाम की है. उसने पिछले महीने घरेलू सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को हराया था.
उधर, मेजबान वेस्टइंडीज को टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह लगातार छठी हार है.
भारत की ओर से युवा बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) ने 51 गेंदों पर चार चौकों की मदद से सर्वाधिक नाबाद 40 रन की पारी खेली. भारत की ओर से स्पिन गेंदबाज राधा यादव (Radha Yadav) और दीप्ति शर्मा (Dipti Sharma) ने दो-दो जबकि अनुजा पाटिल (Anja Patil) और पूनम यादव (Poonam Yadav) ने एक-एक विकेट लिया.
विंडीज के दो बल्लेबाज ही दहाईं का आंकड़ा छू सके
पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाले वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही. शीर्ष क्रम की उसकी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज (07), स्टेसी एन किंग (07) और शेमाइन कैंपबेल (02) पावरप्ले के पहले छह ओवर में केवल 12 रन ही जोड़ पाईं.
IPL 2020: CSK ने दिया 5 खिलाड़ियों को रिलीज करने का संकेत, इनकी हो सकती है छुट्टी
अनुजा ने तीसरे ओवर में मैथ्यूज को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई. इसके बाद कैंपबेल और किंग भी पवेलियन लौट गईं. वेस्टइंडीज की तरफ से केवल चीडन नेशन (11) और चिनेली हेनरी (11) ही दोहरे अंक में पहुंच पाईं.
टीम इंडिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. लगातार दो अर्धशतक जड़ने वाली शेफाली वर्मा (Shafali Verma) इस बार खाता नहीं खोल पाईं जबकि सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (03) भी जल्दी आउट हो गईं. हरमनप्रीत कौर ने सात रन का योगदानद दिया. वेस्टइंडीज की तरफ से मैथ्यूज ने दो विकेट लिए.
जेमिमा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. सीरीज का चौथा मैच प्रोविडेंस में ही रविवार को खेला जाएगा.
