भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की महिला टीम का ऐलान
भारत और विंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है।
Published On Nov 07, 2019, 04:35 PM IST
Last UpdatedNov 07, 2019, 04:35 PM IST
West Indies Women Team © Windies/Twitter
वेस्टइंडीज ने नौ नंवबर से (India Women vs West Indies Women) भारत के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। (INDw vs WIw) मेजबान टीम की कप्तानी स्टेफनी टेलर करेंगी जबकि शकेरा सेलमान की भी टीम में वापसी हुई है।
पढ़ें:- कप्तान बनने के लिए कभी तैयार नहीं था : मोमिनुल हक
वेस्टइंडीज महिला टीम की चयनकर्ता एन ब्राउन-जॉन ने कहा, “वनडे सीरीज के बाद टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। उम्मीद है कि चिनेल हेनरी फिट होंगी, वह चोट के कारण पहले वनडे के बाद नहीं खेल पाई थीं।”
जॉन ने कहा, “सेलमान से टीम में अनुभव बढ़ेगा और गेंदबाजी बेहतर होगी। टीम ने टी-20 में हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन किया है और यह सीरीज टी-20 विश्व कप की तैयारियों को लेकर बहुत अहम है।”
पढ़ें:- सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाली दूसरी भारतीय बनी स्मृति मंधाना
सीरीज के पहले दो मैच में नौ और दस नवंबर को सेंट लूसिया में खेले जाएंगे जबकि बाकी के तीन मैच क्रमश: 14, 17 और 20 नंवबर को गयाना में खेले जाएंगे।
टीम : स्टेफनी टेलर (कप्तान), अनीसा मोहम्मद (उप-कप्तान), आलियाह एलीने, अफी फ्लेचर, शकेरा सेलमान, हेले मैथ्यूज, शेडियन नेशन, शिनेल हेनरी, स्टैसी-एन किंग, किशोना नाइट, नताशा मैकलीन, शबिका गजनबी, शम्मा कैम्पबेल, शेनेटा ग्रिमंड।