add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान

5 से 10 फरवरी तक चलेगी 3 मैचों की वनडे सीरीज

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Last Published on - January 10, 2018 6:11 PM IST

© Getty Images
© Getty Images

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। यह सीरीज आईसीसी महिला चैम्पियनशिप (2017-2020) का हिस्सा है। बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज में कहा, “भारतीय महिला क्रिकेट टीम 5 से 10 फरवरी तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज को खेलेगी। इससे पहले, दोनों टीमों के बीच दो फरवरी को अभ्यास मैच भी खेला जाएगा।”

बोर्ड ने बताया कि इस वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी और उसके लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी। दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच पहला वनडे मैच 5 फरवरी को किंबर्ले में, दूसरे वनडे 7 फरवरी को किंबर्ले में ही खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे मैच पॉचेफस्ट्रूम में 10 फरवरी को खेला जाएगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टी20 सीरीज- 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 13 फरवरी से होगा। ये मैच पॉचेफस्ट्रूम में होगा। इसके बाद 16 फरवरी को ईस्ट लंदन में दूसरा टी20 मैच होगा। तीसरा टी20 मैच 18 फरवरी को जोहानिसबर्ग में होगा। चौथा टी20 सेंचुरियन में 21 फरवरी और सीरीज का आखिरी टी20 मैच केपटाउन में 24 फरवरी को होगा। आप को बता दें इस दौरान विराट कोहली की अगुवाई में भी टीम इंडिया द.अफ्रीका से वनडे और टी20 सीरीज में भिड़ रही होगी।

TRENDING NOW

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/big-bash-league-2017-18-darcy-short-hits-122-runs-in-69-balls-against-brisbane-heat-watch-video-677163″][/link-to-post]

महिला क्रिकेट टीम : मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), एकता बिष्ट, स्मृति मंधाना, पूनम यादव, पूनम राउत, राजेश्वरी गायकवाड, जेमिमा रोड्रिगेस, झूलन गोस्वामी, दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, मोना मेशरम, पूजा वस्त्राकर, वेदा कृष्णमूर्ति और तान्या भाटिया (विकेटकीपर)। (IANS के इनपुट के साथ)