महिला एशिया कप T-20: भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 7 विकेट पर 107 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने तीन विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

Edited By : Viplove Kumar |Jun 07, 2018, 04:26 PM IST

Published On Jun 07, 2018, 04:26 PM IST

Last UpdatedJun 07, 2018, 04:26 PM IST

women cricket team © Getty Images

पिछले मैच में बांग्लादेश से हारने के बाद वापसी करते हुए भारत ने महिला एशिया कप टी 20 में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 7 विकेट पर 107 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने तीन विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/mithali-raj-becomes-first-indian-to-score-2000-runs-in-t20i-cricket-718734″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत की तरफ से बायें हाथ की स्पिनर एकता बिष्ट (20 रन पर दो विकेट) ने दो विकेट चटकाने के अलावा दो बल्लेबाजों को रन आउट भी किया। झूलन गोस्वामी (20 रन पर एक विकेट), अनुजा पाटिल (19 रन पर एक विकेट) और पूनम यादव (23 रन पर एक विकेट) ने भी एक-एक विकेट चटकाए।

ओपनर मिताली राज (23) और स्मृति मंधाना (12) ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। ये दोनों हालांकि जब पवेलियन लौटी तो 11 .2 ओवर में भारत का स्कोर दो विकेट पर 55 रन था। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इसके बाद 25 गेंद में दो चौकों की मदद से 24 रन बनाए। हरमनप्रीत जब पवेलियन लौटी तो भारत का स्कोर तीन विकेट पर 70 रन था।

वेदा कृष्णमूर्ति (29) और अनुजा पाटिल (19) ने इसके बाद 32 गेंद में 40 रन की अटूट साझेदारी करके भारत को लक्ष्य तक पहुंचाया।

फाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान पर जीत जरूरी

भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश तीनों के फिलहाल चार-चार मैचों में छह-छह अंक हैं। लेकिन हालांकि प्लस 2.709 की रन रेट के साथ टॉप पर चल रहा है। फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को शनिवार को अपने अंतिम मैच में हर हाल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराना होगा।

Editor's Pick