Womens World Cup: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, पहली बार वनडे वर्ल्ड कप खिताब पर किया कब्जा

भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 299 रन का लक्ष्य रखा था, लॉरा वोलवार्ट (101) के शतक के बावजूद साउथ अफ्रीका की टीम 246 रन के स्कोर पर ढेर हो गई.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Nov 03, 2025, 12:00 AM IST

Published On Nov 03, 2025, 12:00 AM IST

Last UpdatedNov 03, 2025, 12:00 AM IST

Indian women team

Indian women team

Womens odi World Cup 2025: शेफाली वर्मा (87 रन और दो विकेट) और दीप्ति शर्मा (58 रन और पांच विकेट) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया है. भारतीय टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप खिताब पर कब्जा जमाया है. वहीं साउथ अफ्रीका की टीम का खिताब जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया.

भारतीय टीम वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली चौथी टीम बनी है. वहीं भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली पहली एशियन टीम भी बनी है. शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया, वहीं दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दीप्ति शर्मा ने चटकाए पांच विकेट

भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 299 रन का लक्ष्य रखा था, लॉरा वोलवार्ट (101) के शतक के बावजूद साउथ अफ्रीका की टीम लक्ष्य के करीब नहीं पहुंच सकी. साउथ अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 9.3 ओवर में 39 रन देकर पांच विकेट चटकाए. शेफाली वर्मा ने भी दो विकेट अपने नाम किया. दीप्ति शर्मा वर्ल्ड कप फाइनल में पांच विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं हैं.

इससे पहले चोटिल प्रतिका रावल की जगह टीम में आयी शेफाली वर्मा (78 गेंद में 87 रन) और दीप्ति शर्मा (58 गेंद में 58 रन) की अर्धशतकीय पारियों के साथ रिचा घोष की तेज तर्रार बल्लेबाजी (24 गेंद में 34 रन) के बूते भारत ने फाइनल में सात विकेट पर 298 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया.

शेफाली- मंधाना के बीच शतकीय साझेदारी

बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर शेफाली ने स्मृति मंधाना (58 गेंद में 45 रन) के साथ पहले विकेट के लिए शतकीय (106 गेंद में 104 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स (37 गेंद में 24 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 62 गेंद में 62 रन की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने धीमी होती पिच पर बीच के ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी से भारत को 300 रन से अंदर रोक दिया. भारत ने शुरुआती 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 64 रन के साथ इस विश्व कप में पावरप्ले का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया. इससे पहले चार जुलाई 2022 को श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 71 रन की पारी खेलने वाली शेफाली ने 21वें ओवर में सुने लुस की गेंद पर ऐनेक बॉश से मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए वनडे की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान सात चौके और दो छक्के लगाए.

भारतीय टीम 26वें ओवर के बाद लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रही जिससे टीम शानदार शुरूआत के बावजूद रन गति को तेज करने में नाकाम रही. कप्तान हरमनप्रीत कौर (29 गेंद में 20 रन) और अमनजोत कौर (14 गेंद में 12 रन) बड़ी पारी नहीं खेल सकीं. दीप्ति शर्मा इस दौरान वनडे विश्व कप में 15 विकेट और 200 रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी, उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया जबकि रिचा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए तीन चौके और दो छक्के जड़े, जिससे भारतीय टीम 300 के पास पहुंच सकी. साउथ अफ्रीका के लिए आयोबोंगा खाका सबसे सफल गेंदबाज रहीं, उन्होंने 58 रन देकर तीन विकेट लिए. बारिश के कारण मैच दो घंटे देर से शुरू हुआ लेकिन ओवरों में कटौती नहीं की गयी.

Editor's Pick