पाकिस्तान तो तभी हार गया था जब…, वकार यूनिस ने अपनी टीम की आलोचना में क्या-क्या कहा
पाकिस्तान तो तभी हार गया था जब…, वकार यूनिस ने अपनी टीम की आलोचना में क्या-क्या कहा
पाकिस्तान को भारत के हाथों 61 रन से हार का सामना करना पड़ा. भारत की जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस ने कहा कि जब भारत ने 175 रन बना दिए थे तभी वह जीत गया था.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - February 16, 2026 4:27 PM IST
waqar-younis-india-vs-pakistan
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर हरा दिया. रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम पर हुए मैच में भारत ने 61 रन से जीत हासिल की. भारत के 175 रन के स्कोर के जवाब में पाकिस्तान की टीम 114 रन पर ऑल आउट हो गई. मैच के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस अपनी टीम के हारने से निराश थे. लेकिन उन्होंने माना कि जब पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 175 रन बनाए तभी पाकिस्तानी टीम मैच से बाहर हो गई थी.
भारत ने समझदारी से चुनी अपनी टीम…
वकार ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘पाकिस्तान ने पहली पारी में ही मैच गंवा दिया. एक बार जब भारत ने 175 रन बना लिए तो मैच पाकिस्तान की पकड़ से बाहर हो गया. गेंद स्पिन हो रही थी और सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी में पूरी समझदारी से बदलाव किए.’
Add Cricket Country as a Preferred Source
उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान ने अपने स्पिन गेंदबाजों का उतना अच्छा इस्तेमाल किया जितना भारत ने किया. लेकिन मैच पहली पारी में ही खत्म हो गया था क्योंकि भारत ने बहुत ज्यादा रन बना लिए थे. हम सभी जानते हैं कि पाकिस्तान की बल्लेबाजी बहुत अच्छी नहीं है. लेकिन अगर भारत ने 175 की जगह 140 या 150 रन बनाए होते तो शायद स्थिति अलग होती.’
सलामी बल्लेबाज ईशान किशन की 40 गेंदों में खेली गई तूफानी 77 रन की पारी और मध्य क्रम के उपयोगी योगदान से भारत ने बड़ा स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में पाकिस्तान 18 ओवर में 114 रन पर आउट हो गया.
हार्दिक और बुमराह ने की कमाल की गेंदबाजी
वकार ने कहा, ‘उन्होंने (सूर्यकुमार ने) हार्दिक पंड्या को शुरुआत में नई गेंद दी. जसप्रीत बुमराह ने हमेशा की तरह स्टंप्स को निशाना बनाकर तथा गेंद को स्विंग और सीम कर अच्छा प्रदर्शन किया. उसके बाद पाकिस्तान के लिए स्थिति बहुत मुश्किल हो गई. सलमान अली आगा ने उस्मान तारिक को जल्दी गेंदबाजी के लिए न बुलाकर स्थिति को मुश्किल बना दिया.’
उन्होंने कहा, ‘तारिक ने शानदार प्रदर्शन किया, एक विकेट लिया और सिर्फ 24 रन दिए. हम हफ्तों से उनके बारे में बात कर रहे थे. लेकिन उन्हें बहुत देर तक गेंद नहीं सौंपी गई. जब तक उन्हें गेंद मिली, ईशान किशन अपना काम कर चुके थे. यहीं से मैच पाकिस्तान के हाथ से निकल गया.’
गावस्कर ने भी की सूर्या की कप्तानी की तारीफ
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने सूर्यकुमार की हालात के हिसाब से खेलने के लिए तारीफ की. गावस्कर कहा, ‘सूर्यकुमार ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया है. अमेरिका के खिलाफ मैच में जब भारत 77 रन पर छह विकेट खोकर मुश्किल में था, तब सूर्या ने टीम को संकट से उबारा और यहां पाकिस्तान के खिलाफ जब वह बल्लेबाजी करने आए तब भारत 88 रन पर दो विकेट खो चुका था और फिर उन्होंने 19वें ओवर तक बल्लेबाजी करते हुए 32 रन बनाए.’ उन्होंने कहा, ‘भले ही वह बेहतर स्ट्राइक रेट से रन नहीं बना पाए लेकिन उन्होंने एक छोर पर डटे रहकर यह सुनिश्चित किया कि विकेट न गिरें.’
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.