- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India won the toss elected to bat first
दूसरा वनडे: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीत बल्लेबाजी का किया फैसला
तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे वर्षा की भेंट चढ़ गया था
Published On Aug 11, 2019, 06:40 PM IST
Last UpdatedAug 11, 2019, 06:40 PM IST
Rohit-Sharma-and-Virat-Kohli
भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को खेले जा रहे दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
#TeamIndia Captain @imVkohli calls it right at the toss. Elects to bat first against West Indies at Queen’s Park Oval. pic.twitter.com/PSlAXEEvIO
— BCCI (@BCCI) August 11, 2019
भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं है जबकि वेस्टइंडीज ने अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। बीमार होने की वजह से फेबियन एलेन की जगह ओशाने थॉमस को मेजबान टीम में शामिल किया गया है।
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन):
क्रिस गेल, इविन लुइस, शाई होप, निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमेयर, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर (कप्तान), कार्लोस ब्रेथवेट, केमार रोच, शेल्डन कोट्रेल, ओशाने थॉमस।
भारत (प्लेइंग इलेवन):
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद।
सीरीज का पहला वनडे वर्षा की भेंट चढ़ गया था। वेस्टइंडीज की ओर से अनुभवी विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल अपना 300वां वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने उतरेंगे। गेल ये उपलब्धि हासिल करने वाले विंडीज के पहले खिलाड़ी हैं।