×

WPL में भारत के वर्ल्ड कप चैंपियंस को मिले 22.65 करोड़, IPL में अकेले ऋषभ पंत की सैलरी 27 करोड़

वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहीं नौ खिलाड़ियों को टीमों ने ऑक्शन में खरीदा, जबकि छह प्लेयर्स पहले से रिटेन की गई थी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 29, 2025 9:40 PM IST

महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में कुल 77 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई. यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा को 3.20 करोड़ की बोली लगाकर आरटीएम के जरिए अपनी टीम में शामिल किया. महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में भारत को विश्व कप का खिताब दिलाने वाली खिलाड़ियों पर टीमों ने जमकर बोली लगाई. वर्ल्ड कप 2025 का हिस्सा रहीं 16 खिलाड़ियों में से 15 प्लेयर्स महिला प्रीमियर लीग का अगला सीजन खेलती नजर आएंगी.

वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहीं नौ खिलाड़ियों को टीमों ने ऑक्शन में खरीदा, जबकि छह प्लेयर्स पहले से रिटेन की गई थी. रिटेन किए गए खिलाड़ियों में कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, ऋचा घोष शामिल थी. हालांकि महिला प्रीमियर लीग में जितनी खिलाड़ियों पर बोली लगीं, उससे ज्यादा आईपीएल में ऋषभ पंत की सैलरी है.

वर्ल्ड कप चैपियंस को मिले 22.65 करोड़

भारत की वर्ल्ड कप चैंपियंस को मिलाकर 22.65 करोड़ की बोली लगी. दीप्ति शर्मा को सबसे ज्यादा 3.20 करोड़ मिले, वहीं श्रीचरणी को 1.30 करोड़ मिले. इनके अलावा रेणुका सिंह को 60 लाख, क्रांति गौड़ को 50 लाख, राधा यादव को 65 लाख, अरुंधति रेड्डी को 75 लाख, प्रतीका रावल को 50 लाख, हरलीन देयोल को 50 लाख जबकि स्नेह राणा को 50 लाख रुपए मिले. इसके अलावा रिटेन किए गए प्लेयर्स की बात करें तो आरसीबी ने स्मृति मंधाना को 3.50 करोड़, मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर को 2.20 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स ने जेमिमा रोड्रिग्स को 2.20 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स ने शेफाली वर्मा को 2.20 करोड़, आरसीबी ने ऋचा घोष को 2.75 करोड़ और मुंबई इंडियंस ने अमनजोत कौर को 1.00 करोड़ में रिटेन किया था.

TRENDING NOW

मेंस प्लेयर्स से काफी पीछे है भारतीय महिलाएं

भारत की वर्ल्ड कप चैंपियंस की सभी खिलाड़ियों की रकम को जोड़ भी दिया जाए तो यह अकेले ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर की आईपीएल सैलरी से कम है. श्रेयस अय्यर को आईपीएल में अकेले 27 करोड़ और श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ मिले थे. महिला खिलाड़ियों में किसी भी प्लेयर्स को चार करोड़ से ज्यादा नहीं मिले.