• Home
  • News
  • Indian and Australian players get traditional welcome as they arrive in Guwahati for 2nd T20I

गुवाहाटी के रंग में रंग गए भारत-ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच 10 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला जाना है।

Edited By : Gunjan Tripathi |Oct 08, 2017, 08:52 PM IST

Published On Oct 08, 2017, 08:52 PM IST

Last UpdatedOct 08, 2017, 08:52 PM IST

भारतीय टीम © AFP

रांची से निकला टीम इंडिया का अजेय रथ अब गुवाहाटी पहुंच चुका है। गुवाहाटी पहुंचने पर भारतीय खिलाड़ियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। शिखर धवन, हार्दिक पांड्या, मनीष पांडे और अक्षर पटेल असम की पारंपरिक पोशाक में नजर आए। धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीम की फोटो पोस्ट की। केवल भारतीय खिलाड़ी ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भी गुवाहाटी की खास मेजबानी को देखने का मौका मिला। मौजूदा कप्तान डेविड वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर पोस्ट कर गुवाहाटी को उनकी इस मेहमान नवाजी के लिए शुक्रिया कहा।

A post shared by Team India (@indiancricketteam) on

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दोनों टीमों को 10 अक्टूबर को गुवाहाटी के बार्सपारा क्रिकेट स्टेडियम में सीरीज का दूसरा टी20 मैच खेलना है। टीम इंडिया रांची में खेले गए पहले टी20 मैच में 9 विकेट से जीत दर्ज कर 1-0 से सीरीज में बढ़त बना चुकी है। जेएससीए स्टेडियम में आयोजित इस मैच में लगातार बारिश की वजह से भारत को डकवर्थ लुइस नियम के हिसाब से 6 ओवरों में 48 रनों का लक्ष्य दिया गया था जिसे भारत ने 3 गेंद बाकी रहते ही हासिल कर लिया। हालांकि मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने डकवर्थ लुइस नियम को लेकर नाराजगी जताई थी। [ये भी पढ़ें: सबसे कम उम्र में लगा दिया ‘विकेटों का शतक’ और बना डाला ये बड़ा रिकार्ड]

 

A post shared by David Warner (@davidwarner31) on

तीन मैचों की इस सीरीज का आखिरी मैच 13 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत पहले ही 4-1 से वनडे सीरीज जीत चुका है और अब दूसरे टी20 मैच में जीत हासिल कर वह टी20 सीरीज पर भी कब्जा करना चाहेगा।

Editor's Pick