- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Indian and Pakistani players sharing a laugh after Champions Trophy Final is ICC’s most shared moment of 2017
ओवल के मैदान पर भारत-पाकिस्तान के क्रिकेटरों का हंसी-मजाक बना 2017 में आईसीसी का नंबर एक ट्वीट
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल के बाद भारत और पाकिस्तानी क्रिकेटरों के इस वीडियो को 12,000 से ज्यादा री-ट्वीट मिले।
Published On Dec 31, 2017, 03:18 PM IST
Last UpdatedDec 31, 2017, 03:18 PM IST
Picture courtesy: twitter/screengrab
साल 2017 में क्रिकेट जितना मैदान के अंदर खेला गया, उतनी ही इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी रही। चाहे वो वीरेंद्र सहवाग के मजाकिया ट्वीट्स हो या भारत-पाकिस्तान टीम के फैंस के बीच की नोक-झोंक, सोशल मीडिया पर पूरे साल क्रिकेट छाया रहा। आज 2017 के आखिरी दिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल यानि कि आईसीसी ने साल के अपने 10 टॉप ट्वीट्स की एक सूची जारी की है। इस सूची के हिसाब से चैंपियंस ट्रॉफी फाइलन मैच के बाद भारत और पाकिस्तानी क्रिकेटरों के बीच हंसी-मजाक का वीडियो 2017 में आईसीसी का नंबर एक ट्वीट है। इस ट्वीट को 12,473 री-ट्वीट और 29,008 लाइक्स मिले हैं।
#SpiritOfCricket #CT17 #PAKvIND pic.twitter.com/G2wAmKkmxO
— ICC (@ICC) June 18, 2017
18 जून 2017 को आईसीसी के अकाउंट से ट्वीट किए गए इस वीडियो टीम इंडिया के विराट कोहली और युवराज सिंह पाकिस्तानी टीम के शोएब मलिक के साथ हंसी-मजाक कर रहे हैं। इस वीडियो को आईसीसी ने ‘खेल भावना’ नाम से पोस्ट किया था। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों टीमों के बीच क्रिकेट के मैदान पर जितनी कड़ी प्रतिद्वंदिता है, मैदान के बाहर खिलाड़ियों में उतनी ही गहरी दोस्ती है। फाइनल मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद के बच्चों के साथ तस्वीर खिंचवाई थी। जिसके लिए सरफराज ने धोनी को शुक्रिया भी कहा था। इससे पहले भी भारतीय कप्तान विराट कोहली पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को अपना बैट तोहफे में देकर दोनों टीमों के बीच की दोस्ती को साबित कर चुके हैं। 2017 के बाकी आईसीसी ट्वीट्स की बात करें तो दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के वनडे और टी20 विश्व कप के बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का ट्वीट है।
Cricket World Cup
World Twenty20
Champions TrophyPakistan’s trophy cabinet is complete!pic.twitter.com/DRfEBm66uT
— ICC (@ICC) June 18, 2017
वहीं तीसरे नंबर पर पाकिस्तानी टीम के जीत के जश्न का वीडियो है।
Party time in the Pakistan changing room#CT17 pic.twitter.com/urA7XpbzHF
— ICC (@ICC) June 18, 2017
टॉप 10 आईसीसी ट्वीट्स की सूची में चौथा नंबर भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह के 6 छक्कों के वीडियो का है।
6, 6, 6, 6, 6, 6#OnThisDay in 2007, @YUVSTRONG12 made T20I history. pic.twitter.com/UBjyGeMjwE
— ICC (@ICC) September 19, 2017
पांचवें स्थान पर चैंपियंस ट्रॉफी के साथ पाकिस्तानी टीम का ट्वीट है।
Pakistan hoisting the Champions Trophy aloft in their resplendent white jackets attracted 4823 RTs, making it our fifth most shared tweet of 2017 https://t.co/5NChksQw1W
— ICC (@ICC) December 31, 2017
चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में हारने के बाद कोहली का पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं देने वाली तस्वीर इस सूची में छठें नंबर पर है।
Respect#PAKvIND #CT17 pic.twitter.com/8oR7Pen75Z
— ICC (@ICC) June 18, 2017
टी20 सीरीज में कप्तानी करते हुए रोहित शर्मा का 35 गेंदो पर बनाया शतक सातवें स्थान पर है।
The joint fastest T20I century!
35 balls
11 fours
8 sixesWhat an innings! Take a bow Rohit Sharma! #INDvSL pic.twitter.com/qGiyvuqJXe
— ICC (@ICC) December 22, 2017
चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की जीत का पल 2017 का आठवां सबसे ज्यादा री-ट्वीट किया गया आईसीसी ट्वीट है।
#CT17pic.twitter.com/BNshdD1tPh
— ICC (@ICC) June 18, 2017
चैंपियंस ट्रॉफी के साथ विराट कोहली और सरफराज अहमद की तस्वीर 2017 का नौवां सबसे मशहूर आईसीसी ट्वीट है।
Who are you backing to win #CT17 today then?
RT for India! #PAKvIND pic.twitter.com/uPE0ssrjgW
— ICC (@ICC) June 18, 2017
साफ जाहिर है 2017 में आईसीसी के सबसे ज्यादा पसंद किए गए ट्वीट भारत और पाकिस्तान से जुड़े ही हैं, इसलिए दसवें नंबर पर भी चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुकी पाकिस्तान टीम का ट्वीट है।
CHAMPIONS #CT17 pic.twitter.com/HH8idDXhU4
— ICC (@ICC) June 18, 2017