इंग्लैंड दौरे पर खराब बल्लेबाजी के लिए वसीम जाफर ने भारतीय बल्लेबाजों को सुनाई खरी-खोटी

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है।

Edited By : India.com Staff |Sep 02, 2021, 08:05 PM IST

Published On Sep 02, 2021, 08:05 PM IST

Last UpdatedSep 02, 2021, 08:05 PM IST

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) समेत ज्यादातर भारतीय बल्लेबाजों को प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केएल राहुल (KL Rahul) ने जरूर कुछ शानदार पारियां खेली हैं लेकिन कोहली, रहाणे और पुजारा जैसे शीर्ष बल्लेबाज इंग्लिश अटैक के सामने संघर्ष करते दिखे हैं।

लीड्स में खेले गए सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय टीम मात्र 78 रन के स्कोर पर ऑलआउट हुई थी, जिसकी वजह से मेहमान टीम एक पारी और 76 रन से वो मैच गंवा बैठे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वहीं केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे चौथे मैच के दौरान भी भारतीय बल्लेबाजी में सुधार नहीं दिखा। जिसके बाद पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने ट्विटर पर भारतीय बल्लेबाजों को खरी खोटी सुनाई।

जाफर ने लिखा, “हां इन हालातों में इस गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना आसान नहीं है। लेकिन इस फॉर्मट को इसी वजह से टेस्ट क्रिकेट कहा जाता है। इस सीरीज में अब तक खराब गेंद से पहले खराब शॉट खेले गए हैं। भारतीय बल्लेबाजों को इसे बदलना होगा।”

ओवल टेस्ट के पहले दिन लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने पहली पारी में तीन विकेट पर 54 रन बनाए हैं। रोहित (11), राहुल (17 और पुजारा (4) सस्ते में आउट हुए। वहीं लंच के बाद रवींद्र जडेजा (10) और कप्तान कोहली (50) भी कैच आउट होकर पवेलियन लौटे।

Editor's Pick