×

'बॉक्सिंग डे टेस्ट में वापसी करने के लिए भारतीय बल्लेबाजों को बनाने होंगे ढेर सारे रन'

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्क टेलर ने कहा है कि टेस्ट सीरीज में वापसी करने के लिए भारत के पास रन बनाने का अलावा कोई रास्ता नहीं है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 25, 2020 5:46 PM IST

एडिलेड टेस्ट में 36 रन पर ऑलआउट होकर 8 विकेट मैच हारने के बाद मेलबर्न में वापसी करने के लिए भारतीय टीम को ढेर सारे रन बनाने होंगे, ऐसा कहना है ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर का।

टेलर ने ‘वाइड वर्ल्ड आफ स्पोटर्स ’ से कहा, ‘‘भारत के पास सर्वश्रेष्ठ मौका यही है कि वो ढेर सारे रन बनाए। विराट कोहली के जाने से बल्लेबाजी और कप्तानी में खालीपन आ गया है लेकिन उनके पास चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर भारत ने अच्छे रन बनाए तो उनके पास ऐसे गेंदबाज हैं जो दस विकेट ले सकते हैं। बल्लेबाज अपना काम कर गए तो गेंदबाज अपना काम करने में माहिर हैं ही।’’

टीम इंडिया की प्लेइंग XI से नाराज हुए फैंस; कहा- भारत की हार का कारण बन सकती है केएल राहुल की गैरमौजूदगी

टेलर ने ये भी कहा कि एक दिन के खराब प्रदर्शन से पूरे दौरे का आकलन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा ,‘‘ भारत एक खराब पारी से पूरे दौरे का आकलन करने नहीं दे सकता । एडीलेड में भी पहले दो दिन उनका प्रदर्शन शानदार था लेकिन तीसरे दिन मैच उनके हाथ से निकल गया । मुझे लगता है कि मेलबर्न में पहला दिन भारत की वापसी के लिये काफी अहम होगा।”

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है। पहले टेस्ट मैच में हार के बाद टीम इंडिया चार मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है।