- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ‘Gautam Gambhir Have Some Favourites Players’ Indian Batter Makes Shocking Claims After India lost T20I Series in England 0-4
'गौतम के कुछ पसंदीदा खिलाड़ी हैं', भारतीय बल्लेबाज ने इंग्लैंड में हार के बाद उठाए गंभीर सवाल
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर पर कई सवाल उठ रहे हैं. चंद महीने पहले टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद गंभीर ने जिन आवाजों को शांत किया था वे फिर जोरदार तरीके से उठ रही हैं. आयरलैंड में 0-2 से हार के बाद टीम इंडिया का इंग्लैंड में भी वाइट वॉश हो गया है. टीम यहां भी पांच मैचों की सीरीज में 0-4 से हारी. एक मैच बारिश से रद्द हो गया. इसके बाद टीम के पूर्व बल्लेबाज हनुमा विहारी ने गंभीर पर कड़ा निशाना साधा है.
Published On Jul 13, 2026, 07:17 AM IST
Last UpdatedJul 13, 2026, 07:17 AM IST
गौतम गंभीर पर उठे सवाल
नई दिल्ली: आयरलैंड और इंग्लैंड में भारतीय टीम की करारी हार के बाद चारो ओर से कई सवाल उठ रहे हैं. इन सवालों के घेरे में सिर्फ टीम के खिलाड़ी ही नहीं बल्कि कोचिंग स्टाफ भी है. और सबसे ज्यादा उंगलियां मुख्य कोच गौतम गंभीर पर उठ रही हैं. टीम सिलेक्शन से लेकर रणनीति तक सभी को लेकर आलोचकों का रुख सख्त है. इसी बीच भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज हनुमा विहारी ने भी कुछ ऐसा कहा है जिससे विवाद बढ़ सकता है.
इंग्लैंड में टीम इंडिया को 0-4 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. और इसके बाद विहारी ने टीम प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं. इससे पहले भारत को आयरलैंड ने भी दो मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था. इन दो देशों के दौरे में टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है.
इसे भी पढ़ें- इंग्लैंड में बुरी तरह से फ्लॉप क्यों हुई भारतीय टीम? ये हैं उसकी 5 सबसे बड़ी वजहें
हनुमा विहारी ने उठाए गौतम गंभीर पर सवाल
विहारी ने चौंकाने वाला दावा किया है. उन्होंने टीम के प्लेइंग इलेवन में कुछ खिलाड़ियों की जगह पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि गंभीर के कुछ अपने पसंदीदा खिलाड़ी हैं और उन्हें यह देखे बिना प्लेइंग इलेवन में रखा गया कि वह कुछ फायदा करेंगे या नहीं.
अपने यूट्यूब चैनल पर विहारी ने कहा, ‘गौतम गंभीर के कुछ पसंदीदा खिलाड़ी हैं. वह उन्हें टीम में रखना चाहते हैं और उन्हें खिलाना चाहते हैं. मुझे नहीं लगता कि इन खिलाड़ियों को टीम में रखने से कोई वैल्यू जुड़ती है.’
कौन-कौन से खिलाड़ी हैं विहारी के निशाने पर
विहारी के निशाने पर शिवम दूबे, सूर्यांश शेडगे और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी रहे. उन्होंने उनके सिलेक्शन पर सवाल उठाए. विहारी का यह भी कहना था कि वह टी20 टीम में इन खिलाड़ियों की भूमिका और योगदान को समझ नहीं पाए.
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे समझ नहीं आता कि कुछ खिलाड़ी आखिर टीम में क्या कर रहे हैं. दूबे गेंदबाजी नहीं करते, फील्डिंग नहीं कर सकते और बल्लेबाजी से भी उन्होंने कोई फॉर्म नहीं दिखाई है. शे़डगे भी बल्ले और गेंद से प्रभावित नहीं कर पाए. मुझे समझ नहीं आ रहा है कि वॉशिंगटन सुंदर अब भी टीम के साथ क्यों बने हुए हैं. अगर आप बीते कुछ साल में उनके योगदान को देखें तो यह बहुत अच्छा नहीं है.’
इसे भी पढ़ें- इंग्लैंड में 0-4 से टीम इंडिया को मिली शर्मनाक हार, श्रेयस अय्यर ने बताया कहां हुई चूक?
कैसा रहा इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन
हनुमा विहारी जिन खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं अगर उनके प्रदर्शन को देखें तो दूबे ने पांच मैचों की सीरीज (जिनमें से भारत ने चार ही मैचों में गेंदबाजी की) में सिर्फ तीन ओवर फेंके और दो विकेट लिए. वहीं बल्ले से उन्होंने 85 रनों का योगदान दिया. शेडगे की बात करें तो उन्हें सिर्फ एक मैच में मौका मिला. जहां उन्होंने सात रन बनाए और तीन ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 39 रन दिए. सुंदर ने भी एक ही मैच खेला. उन्होंने सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की और 19 रन खर्च किए. और बल्ले से सिर्फ 5 रन बनाए.
FAQ- Hanuma Vihari on India Performance
Q1. भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी ने गौतम गंभीर को लेकर क्या कहा है?
A: भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी का कहना है कि मुख्य कोच गौतम गंभीर के कुछ पसंदीदा खिलाड़ी हैं जिन्हें वह टीम में मौका देते हैं भले ही वे वैल्यू ऐड करते हों या नहीं.
Q2. हनुमा विहारी के निशाने पर कौन से खिलाड़ी मुख्य रूप से रहे?
A: हनुमा विहारी ने ऑलराउंडर शिवम दूबे, सूर्यांश शेडगे और वॉशिंगटन सुंदर के सिलेक्शन के साथ-साथ टीम में उनकी भूमिका पर सवाल उठाए.
Q3. हनुमा विहारी ने खास तौर पर शिवम दूबे के प्रदर्शन पर क्या कहा?
A: हनुमा विहारी ने कहा कि दूबे न तो नियमित गेंदबाजी करते और न ही बल्ले से कोई प्रभाव छोड़ पा रहे हैं. उन्होंने दूबे की फील्डिंग पर भी सवाल उठाए.
Q4. इंग्लैंड दौरे पर इन तीन खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहा?
A: शिवम दूबे ने 5 मैचों में 85 रन बनाए और 3 ओवर में 2 विकेट लिए. सूर्यांश शेडगे ने एक मैच में 7 रन बनाए और 3 ओवर में 39 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया. वॉशिंगटन सुंदर ने एक मैच में 5 रन बनाए और 1 ओवर में 19 रन खर्च किए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.
Q5. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत का रिकॉर्ड क्या रहा?
A: भारत का प्रदर्शन इस दौरे पर काफी खराब रहा. सूर्यकुमार यादव की जगह टी20 टीम के कप्तान बनाए गए श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम को पहले आयरलैंड में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. वहीं इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर भी टीम को पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 0-4 से हार मिली.