भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी, सरकार ने नहीं दी इजाजत

भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम को भागीदारी के लिए खेल मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिल गया था, लेकिन विदेश मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिल सकी.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Nov 19, 2024, 10:07 PM IST

Published On Nov 19, 2024, 10:07 PM IST

Last UpdatedNov 19, 2024, 10:07 PM IST

India Blind cricket team

Image Credit: X

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया है. भारतीय टीम हाइब्रिड मॉडल पर चैंपियंस ट्रॉफी खेलना चाहती है, भारत के मुकाबले यूएई में खेले जा सकते है. चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पाकिस्तान को अब भारत ने एक और बड़ा झटका दिया है, भारत ने ब्लाइंड क्रिकेट टी को टी-20 विश्व कप में भाग लेने की अनुमति नहीं दी है. सरकार ने सुरक्षा चिंताओं के कारण टीम तो पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी है, राष्ट्रीय महासंघ ने मंगलवार को यह जानकारी दी है.

23 नवंबर से 3 दिसंबर तक होने वाले इस आयोजन के लिए भारतीय टीम को बुधवार को वाघा सीमा पार करनी थी. भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम को भागीदारी के लिए खेल मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिल गया था, लेकिन जाहिर तौर पर विदेश मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिल सकी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मंत्रालय से नहीं मिली मंजूरी

भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट संघ (आईबीसीए) के महासचिव शैलेंद्र यादव ने पीटीआई से कहा, हमें अनौपचारिक रूप से बताया गया है कि दृष्टिहीन टीम को पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, हमें कल वाघा सीमा पर जाना था, लेकिन अभी तक मंत्रालय के अधिकारियों से कोई मंजूरी नहीं मिली है, इसलिए, हम थोड़े निराश हैं.

उन्होंने कहा, वे कह रहे हैं कि जब मुख्यधारा की क्रिकेट टीम सुरक्षित नहीं है तो आप वहां कैसे सुरक्षित रह सकते हैं, बेशक, हम निर्णय को स्वीकार करेंगे, लेकिन अंतिम क्षण तक निर्णय क्यों रोके रखा गया, हमें एक महीने या 25 दिन पहले क्यों नहीं सूचित किया गया, इसकी एक प्रक्रिया है.

नई दिल्ली में है भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम

भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम फिलहाल नयी दिल्ली में ही है जहां उन्होंने विश्व कप टीम का चयन करने से पहले 25 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया था. सरकार ने अगले साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान जाने की मंजूरी नहीं दी है. बीसीसीआई ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को भारत की पाकिस्तान यात्रा करने में असमर्थता के बारे में सूचित किया था.

यादव ने हालांकि कहा कि उनके संघ ने निर्णय को पलटने की उम्मीद में सरकारी अधिकारियों के साथ सभी तरह का संवाद खुला रखा है. यादव ने कहा, हम अब भी नयी दिल्ली में रहकर मंत्रालय से संपर्क कर रहे हैं, उम्मीद है कि अंतिम समय में भी कोई अनुकूल निर्णय होगा.

पाकिस्तान दृष्टिबाधित क्रिकेट परिषद ने पिछले सप्ताह स्पष्ट कर दिया था कि भारत विश्व कप के लिए अपनी टीम पाकिस्तान भेजे या नहीं लेकिन यह प्रतियोगिता तय समय पर ही होगी. अध्यक्ष सैयद सुल्तान शाह ने कहा, ‘‘पाकिस्तान तय समय पर ही इस प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा और भारतीय टीम आए या नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.

इनपुट- भाषा

Editor's Pick