कौन सी बात भारतीय तेज गेंदबाजों को बनाती है खास, भरत अरुण ने खोले राज

भारतीय गेंदबाजी कोच का कहना है कि शीर्ष पर पहुंचने से ज्यादा वहीं टिके रहना मुश्किल है।

Edited By : India.com Staff |Nov 17, 2019, 09:46 AM IST

Published On Nov 17, 2019, 09:46 AM IST

Last UpdatedNov 17, 2019, 09:46 AM IST

बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर टेस्ट में एक पारी और 130 रन से बड़ी जीत हासिल कर भारतीय टीम ने घर पर अपना अजेय अभियान जारी रखा है। टीम इंडिया की इस जीत का श्रेय तेज गेंदबाजों को जाता है जिन्होंने पिछले कुछ सालों से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और लगभग हर मैच में 20 विकेट निकाले हैं। भारतीय पेसर्स के इस फॉर्म का श्रेय जाता है टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण (Bharat Arun) को जिन्होंने मोहम्मद शमी (Mohammed Shami), उमेश यादव (Umesh Yadav) और इशांत शर्मा (Ishant Sharma) की प्रशंसा की।

मैच खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए अरुण ने इशांत के बांए हाथ के शादमान इस्लाम को ‘राउंड द विकेट’ आउट करने के तरीके के बारे में कहा, ‘‘उसने उस वैरिएशन पर कल से ही काम करना शुरू कर दिया था। इसलिए अगर आप देखो तो उसने विकेट लेने के बाद इशारा किया कि वो बहुत खुश था कि वो ऐसा कर सका। ’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, ‘‘हर बार आप अपनी गेंदबाजी में नए पहलू को तराशने की कोशिश करते हो तो आप लगातार सुधार करते हो। इससे उसे और प्रयोग करने में मदद मिलेगी। इशांत शायद हमारा सबसे अनुभवी गेंदबाज है। वो 90 से ज्यादा मैच खेल चुका है। वो कई अलग अलग एंगल से प्रयोग करने की कोशिश करता है। और अब वो जो कुछ करता है, उसकी गेंदबाजी के अनुरूप होता है।’’

टीम इंडिया ने एक पारी और 130 रन से इंदौर टेस्ट जीता; 1-0 से बढ़त हासिल की

उमेश के बारे में उन्होंने कहा कि टीम से लगातार अंदर-बाहर किए जाने से बावजूद इस खिलाड़ी के आत्मविश्वास में जरा भी कमी नहीं आयी। पूर्व भारतीय गेंदबाज ने कहा, ‘‘उमेश ने वापसी के बाद शानदार जज्बा दिखाया। लेकिन बुमराह भी उबरकर वापसी की ओर है। आपके पास पांच तेज गेंदबाज (भुवनेश्वर कुमार) हैं जो देश के लिए खेलने को तैयार हैं। और अगर समय के साथ आप कार्यभार का मैनेजमेंट अच्छी तरह करने में सफल हो जाते हो तो हम सुनिश्चित कर सकते हैं हम जो भी मैच खेलेंगे, उसमें से हर एक तरोताजा और शानदार होगा।’’

अरूण ने मोहम्मद शमी की ‘सीम पाजीशन’ को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘शमी में रफ्तार पहले से ही थी। तुलना करना उचित नहीं होगा लेकिन अगर आप दुनिया के बाकी गेंदबाजों को देखो तो शमी के पास शायद सबसे सर्वश्रेष्ठ सीज पाजीशन है। रफ्तार को बरकरार रखने का एक ही तरीका है कि उसने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है।’’

शीर्ष पर पहुंचना आसान लेकिन टिके रहना मुश्किल

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच को लगता है कि इन कौशलपूर्ण तेज गेंदबाजों की काबिलियत की वजह से ही मौजूदा भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने कहा, ‘‘इस समय हम दुनिया की नंबर एक टीम हैं। वहां तक पहुंचना ही मुश्किल है और वहां पर बने रहना और भी ज्यादा कठिन है। मुझे लगता है कि पिछले तीन सालों में ऐसा करने के लिय आपको लगातार भूखा रहना जरूरी है।’’

Editor's Pick