- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Indian captain virat kohli receives first dose urges fans to get vaccinated 4653579
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने लिया पहला डोज; फैंस से की जल्द से जल्द वैक्सीनेशन करवाने की अपील
विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच खेलने के लिए 2 जून को इंग्लैंड रवाना होगी।
Published On May 10, 2021, 02:38 PM IST
Last UpdatedMay 10, 2021, 02:38 PM IST
भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने सोमवार को वैक्सीन का पहला डोज लिया। कोहली ने अपने फैंस से भी वैक्सीनेशन करवा कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में हिस्सा लेने की अपील की है।
कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए वैक्सीन लगवाने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “जितना जल्दी हो सके वैक्सीन लगवाएं, सुरक्षित रहें।”
बीसीसीआई के इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन स्थगित करने के बाद कप्तान कोहली घर लौट आए हैं। कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने हाल ही में कोविड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 2 करोड़ रूपए का दान किया है।
कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए फ्रंटलाइन वर्कर्स की शुक्रिया किया। उन्होंन लिखा, “मेरे न में सभी हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए सम्मान के अलावा कुछ और नहीं है, मैं उनकी भावना और समर्पण का आभारी हूं। मैं उन सभी लोगों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जो इस तरह के कठिन समय में आगे आए और एक-दूसरे की मदद की। भारत, आप जैसे नायकों का शुक्रगुजार है।”
बीसीसीआई टीम इंडिया के 2 जून को इंग्लैंड रवाना होने से पहले सभी खिलाड़ियों को वैक्सीन का पहला डोज लगवा देना चाहती है। कप्तान कोहली के अलावा शिखर धवन, इशांत शर्मा और अजिंक्य रहाणे उन भारतीय क्रिकेटर्स में हैं जो वैक्सीन का पहला डोज लगवा चुके हैं।
भारतीय स्क्वाड को 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच और फिर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए यूके जाना है।