add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

कोहली ने खोले दिल के राज बताया, किसके हैं वो 'दीवाने'

मैदान पर रनों का अंबार लगाना भारतीय कप्तान को बेहद पसंद है पर क्रिकेट के बाद उनकी लाइफ में कौन है सबसे प्यारा। कोहली ने बताया, आखिर वो किसके बड़े फैन हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Viplove Kumar
Last Updated on - April 13, 2018 2:21 PM IST

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर रनों की बरसात कर रहे हैं। उनको लगातार दूसरे साल ‘विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ चुना गया है। क्रिकेट ही विराट का पहला प्यार है पर मैदान के बाहर वह लग्जरी कारों के फैन हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/indian-skipper-virat-kohli-is-wisden-cricketer-of-the-year-2017-700627″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैदान पर रनों का अंबार लगाना भारतीय कप्तान को बेहद पसंद है पर क्रिकेट के बाद उनकी लाइफ में लग्जरी कारें खास जगह रखती हैं। कोहली ने बताया है कि उनको लग्जरी कारें बहुत पंसद हैं, फिर चाहे यह एसयूवी हो या फिर सेडान।

कोहली ने बीती रात ‘ऑडी आरएस 5 कूप’ का अनावरण करने के बाद कहा, ‘‘मैं लग्जरी कारों का मुरीद हूं, सेडान और एसयूवी दोनों। आमतौर पर मैं रोजमर्रा की यात्रा के लिये एसयूवी में बैठना पसंद करता हूं लेकिन अन्य मौकों पर मैं सेडान का इस्तेमाल करता हूं। मुझे लग्जरी कारें काफी पसंद हैं।’’