टीम इंडिया के कोच शास्त्री ने लगावाई कोविड-19 वैक्सीन, ट्विटर पर पोस्ट की तस्वीर

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और टी20 सीरीज खेलने के लिए अहमदाबाद में रुकी हुई है।

Edited By : India.com Staff |Mar 02, 2021, 01:43 PM IST

Published On Mar 02, 2021, 01:43 PM IST

Last UpdatedMar 02, 2021, 01:43 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से पहले अहमदाबाद के एक अस्पताल में कोविड-19 (Covid-19) का टीका लगवाया। 58 साल के शास्त्री ने सहयोग और समर्थन के लिए अपोलो अस्पताल के स्टाफ को धन्यवाद दिया।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 टीके की पहली डोज लग गई। चिकित्सा पेशेवरों और वैज्ञानिकों को धन्यवाद जिन्होंने महामारी के खिलाफ भारतीय झंडा बुलंद किया।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत में सोमवार से दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई जिसमें इसके दायरे को बढ़ाते हुए वरिष्‍ठ नागरिकों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी टीके लगाए जा रहे हैं।

शास्त्री ने लिखा, ‘‘कांताबेन और उनकी टीम ने अहमदाबाद के अपोलो अस्पताल में कोविड-19 टीकाकरण के दौरान जो पेशेवरपन दिखाया उससे काफी प्रभावित हूं।’’

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पुष्टि की है कि भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ के किसी अन्य सदस्य को टीका नहीं लगाया गया है।

भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के चौथे और आखिरी मैच के लिए अहमदाबाद में रुकी है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज में खेली जानी है।

भारतीय टीम अगर चौथे टेस्ट को जीत हासिल कर लेती है या फिर मैच ड्रॉ कराने में कामयाब हो जाती है तो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना लेगी जहां उसका सामना जून में लार्ड्स में न्यूजीलैंड से होगा।

Editor's Pick