- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Indian Cricket Team Arrive in Dharamsala Ahead of First T20I against South Africa
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 के लिए टीम इंडिया धर्मशाला पहुंची
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टी-20 मैच रविवार को खेला जाएगा
Published On Sep 13, 2019, 08:22 PM IST
Last UpdatedSep 13, 2019, 08:22 PM IST
Virat Kohli @IANS
विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले 3 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच के लिए शुक्रवार को धर्मशाला पहुंच गई। दोनों टीमें यहां के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में रविवार को आमने-सामने होंगी।
पढ़ें: हमेशा से टेस्ट क्रिकेट में छाप छोड़ना चाहता था: बुमराह
A traditional welcome for #TeamIndia as they arrive in Dharamsala ahead of the 1st T20I against South Africa.#INDvSA pic.twitter.com/oUSxwUQ6ag
— BCCI (@BCCI) September 13, 2019
मेहमान टीम 9 सितंबर को ही धर्मशाला आ गई थी। सीरीज का दूसरा मैच 18 सिंतबर को मोहाली और तीसरा मैच 22 सितंबर को बेंगलुरू में खेला जाएगा।
पढ़ें: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक ने CoA निर्देशों का पालन किया
इसके बाद दोनों टीमें तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होगी।
टी-20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक कर रहे हैं। टेस्ट में हालांकि फाफ डु प्लेसिस ही मेहमान टीम के कप्तान होंगे।