- क्रिकेट न्यूज़
- News
- indian cricket team next match Schedule after zimbabwe series
जिम्बाब्वे दौरे के बाद टीम इंडिया अब 19 दिन के ब्रेक पर, जानिए कब और किसके खिलाफ खेलेगी अगला मैच
जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम अब 19 दिन के ब्रेक पर रहेगी. इसके बाद टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त को टेस्ट सीरीज का खेलनी है.
Published On Jul 27, 2026, 03:15 PM IST
Last UpdatedJul 27, 2026, 03:15 PM IST
भारतीय टीम के लिए साल 2026 का शेड्यूल काफी बिजी रहा है. मगर जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 19 दिन के ब्रेक पर रहेगी. आईपीएल 2026 के ठीक बाद टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ 1 एकमात्र टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली.
इसके बाद आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और एकदिवसीय श्रृंखला के लिए दौरे पर गई. भारतीय टीम अब अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज पर खेलेगी. आइए हम आपको बताते हैं कि टीम इंडिया कब और किस दिन एक्शन पर नजर आएगी.
19 दिन एक्शन में नजर आएगी टीम इंडिया
भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरे 26 जुलाई को खत्म हो गया. इसके 19 दिन बाद टीम इंडिया एक्शन में नजर आएगी. भारत 15 अगस्त को श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी. 19 दिन के ब्रेक में टीम इंडिया के खिलाड़ी रिलैक्स करते हुए नजर आएंगे.
हालांकि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम वहां जल्द ही पहुंच जाएगी. क्योंकि 7 अगस्त से भारत को 4 दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलना है. इसकी तैयारी में गौतम गंभीर की टीम जुट गई है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत के लिए श्रीलंका दौरा काफी अहम है.
2 महीने के बाद टेस्ट मैच खेलेगी भारत
भारतीय टीम ने आईपीएल 2026 के ठीक बाद अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेला था. जिसके बाद अब भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. जिसके लिए शुभमन गिल एंड कंपनी जमकर मेहनत कर रही हैं. हालांकि अभी तक इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान बीसीसीआई ने नहीं किया है.
भारत का अगला शेड्यूल
15 अगस्त से भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट
23 अगस्त से भारत और श्रीलंका का दूसरा टेस्ट
एशियन गेम्स और अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज