- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Indian cricket teamis teaching us a lesson: Kane Williamson
भारतीय टीम हमें सबक सिखा रही है : केन विलियमसन
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज पर 3-0 से सीरीज पर कब्जा किया।
Published On Jan 28, 2019, 05:14 PM IST
Last UpdatedJan 28, 2019, 05:14 PM IST
Kane Williamson (AFP)
भारत के खिलाफ किए गए तीसरे वनडे मैच में मिली हार के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि मेहमान टीम उन्हें सबक सिखा रही है। विलियमसन ने मैच के बाद कहा कि उनकी टीम अच्छी गेंदबाजी कर रही है लेकिन उन्हें शुरुआत में ही अधिक विकेट लेने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें: जब मैं 19 साल का था तब मैं शुभमन गिल का दस प्रतिशत भी नहीं था
उल्लेखनीय है कि बे-ओवल मैदान पर खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। मैच के बाद विलियमसन ने कहा, “वे (भारतीय टीम के खिलाड़ी) हमें सबक सिखा रहे हैं। हमें उस चुनौती के लिए स्वयं को तैयार करने की जरूरत है। हमारे प्रदर्शन में इस मैच के लिए थोड़ा सुधार देखा गया था लेकिन हमें और सुधार करने की जरूरत है।”
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या के पास विवाद को भुलाकर एक दिग्गज खिलाड़ी बनने का मौका
इस मैच में न्यूजीलैंड के लिए रॉस टेलर ने सबसे अधिक 93 रन बनाए थे। उनकी प्रशंसा करते हुए विलियमसन ने कहा, “इस विकेट पर लय हासिल करना आसान नहीं है। टेलर ने शानदार प्रदर्शन किया। हमारी गेंदबाजी अच्छी है लेकिन हमें मैच की शुरुआत में ही अधिक विकेट लेने की जरूरत है।”