- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Indian cricketer Hardik Pandya undergoes successful back surgery in London, UK
हार्दिक पांड्या की सर्जरी सफल, फैंस से जल्द वापसी का वादा किया
भारतीय ऑलराउंडर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या पीठ की सर्जरी के लिए लंदन गए थे।
Published On Oct 05, 2019, 10:41 AM IST
Last UpdatedOct 05, 2019, 10:41 AM IST
हार्दिक पांड्या (Instagram)
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की लंदन में हुई बैक सर्जरी सफल रही। पिछले साल सितंबर में एशिया कप के दौरान चोटिल हुए पांड्या लंबे समय से इस इंजरी से परेशान थे।
पांड्या ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को अपनी सफल सर्जरी की जानकारी दी और जल्द मैदान पर लौटने का वादा किया। उन्होंने लिखा, ““सर्जरी सफल रही। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया, जल्द ही वापस लौटूंगा ! तब तक मुझे याद कीजिएगा।”
View this post on Instagram
पांड्या सितंबर 2018 में यूएई में आयोजित हुए एशिया कप के दौरान चोटिल हुए थे। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान पांड्या को पीठ में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था।
पांड्या ने चोट से रिकवर होकर इंडियन प्रीमियर लीग और फिर वनडे विश्व कप में हिस्सा लिया था, जहां उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। लेकिन उनकी चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हुई थी।
छठें टी20 मैच में 105 रन से हारी टीम इंडिया, सीरीज पर 3-1 से कब्जा
बीसीसीआई ने ऑलराउंडर पांड्या को वेस्टइंडीज दौरे और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज से आराम देने का फैसला किया। पांड्या ने इस ब्रेक के दौरान सर्जरी करवाने का फैसला किया, ताकि बांग्लादेश के खिलाफ नवंबर में होने वाली सीरीज से पहले वो फिट हो सकें।
बता दें कि पांड्या के अलावा भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी अपनी बैक इंजरी की जांच के लिए लंदन जाएंगे। पीठ में चोट की वजह से बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हैं।