add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

भारतीय क्रिकेटरों ने ग्लेन मैकग्रा को हस्ताक्षर वाली पिंक टोपी दी

मैक्ग्रा फाउंडेशन पिछले कई सालों से ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरुकता बढ़ाने और मरीजों के इलाज के लिये धन जुटाने के उद्देश्य से पिंक टेस्ट मैच का आयोजन कर रहा है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 5, 2019 10:22 AM IST

मैक्ग्रा फाउंडेशन के लिए धन जुटाने में मदद करते हुए भारतीय क्रिकेटरों ने सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन पूर्व दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा को अपने हस्ताक्षर वाली गुलाबी टोपी सौंपी। इस दिग्गज तेज गेंदबाज की पत्नी जेन मैक्ग्रा की याद में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पूरी तरह से गुलाबी नजर आया।

ये भी पढ़ें: ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन सबकुछ होगा पिंक

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पिछले दस सालों से ऑस्ट्रेलिया मैक्ग्रा फाउंडेशन के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से नए साल की शुरुआत में गुलाबी टेस्ट मैच का आयोजन कर रहा है। ये फाउंडेशन स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और मरीजों की मदद करने से जुड़ा है। इस सामाजिक कार्य के प्रति अपनी भागीदारी दिखाते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने दस्तानों और पैड पर भी गुलाबी रंग की पट्टी लगाई है।

मैक्ग्रा फाउंडेशन ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘‘ये देखकर बहुत अच्छा लगा कि भारतीय क्रिकेट टीम मैदान पर ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी लाजवाब है। शानदार समर्थक।’’ मैक्ग्रा फाउंडेशन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच के खत्म होने से पहले तक अधिक से अधिक धनराशि इकट्ठा करना चाहता है।

ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट के लायक नहीं हैं सेंचुरियन और केपटाउन की पिचें: मिकी ऑर्थर

टेस्ट क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक मैक्ग्रा को टिम पेन और उनके ऑस्ट्रेलियाई साथियों ने भी जेन मैक्ग्रा  दिवस पर बैगी पिंक टोपी प्रदान की। फाउंडेशन ने ट्वीट किया, ‘‘ये दिल छूने वाला पल था जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अपनी बैगी गुलाबी टोपी मैक्ग्रा परिवार को प्रदान की।’’