- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Indian cricketers wears black armbands at Sydney Test as a mark of respect to Ramakant Achrekar’s death
जानें सिडनी टेस्ट में काली पट्टी बांधकर क्यों खेल रहे हैं भारत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी मैच खेला जा रहा है।
Published On Jan 03, 2019, 06:30 AM IST
Last UpdatedJan 03, 2019, 06:30 AM IST
Indian players wearing black armbands (AFP Photo)
भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच खेले जा रहे सिडनी टेस्ट मैच के पहले दिन दोनों टीम के खिलाड़ी मैदान पर काली पट्टी बांधकर आए। दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया टीमों के खिलाड़ी आज अपने-अपने देशों के दिग्गजों की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए काली पट्टी बांधकर खेल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: वेल प्लेड आचरेकर सर, आप जहां भी हैं और सिखाते रहें: सचिन तेंदुलकर
टीम इंडिया ने रमाकांत आचरेकर, जो सचिन तेंदुलकर और कुछ अन्य क्रिकेटरों के बचपन के कोच थे और जिनका कल निधन हो गया, उनके सम्मान के निशान के रूप में काली पट्टी पहनी है। आचरेकल दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ बलविंदर सिंह संधू प्रवीण आमरे और समीर दीघे के कोच रह चुके हैं।
As a mark of respect to the demise of Mr.Ramakant Achrekar, the team is wearing black arm bands today. #TeamIndia pic.twitter.com/LUJXXE38qr
— BCCI (@BCCI) January 2, 2019
वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम हाल ही में गुजर गए पूर्व क्रिकेटर बिल वाटसन के लिए शोक व्यक्त कर रही है। न्यू साउथ वेल्स के बल्लेबाज वाटसन का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सात टेस्ट पारियों में 17.66 की औसत से 106 रन बनाए। 41 प्रथम श्रेणी मैचों में, वाटसन ने छह शतकों और पांच अर्द्धशतकों के साथ 1,958 रन बनाए।
Australia are wearing black armbands today in memory of former AUS and NSW batsman Bill Watson who passed away recently aged 87. pic.twitter.com/BxKE5DG2ZM
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 2, 2019
याद दिला दें कि आज का टेस्ट मैच ग्लेन मैग्रा के फाउंडेशन के लिए चैरिटी जुटाने के इरादे से खेला जा रहा है। हर साल ऑस्ट्रेलिया टीम पूर्व क्रिकेटर के फाउंडेशन की मदद के लिए पिंक टेस्ट खेलती है।