टीम इंडिया के फील्डिंग कोच ने कहा- वापसी से पहले ज्यादा अभ्यास करने से बचना होगा

इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों ने नेट में अभ्यास शुरू कर दिया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 02, 2020, 05:54 PM IST

Published On Jun 02, 2020, 05:54 PM IST

Last UpdatedJun 02, 2020, 05:54 PM IST

भारतीय क्रिकेटर (IANS)

इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और पाकिस्तान के बाद अब भारतीय क्रिकेटर भी अभ्यास शुरू करने वाले हैं। टीम इंडिया के फील्डिंग कोच आर श्रीधर शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों के लिए चार स्टेप का अभ्यास कार्यक्रम तैयार करेंगे।

पीटीआई-भाषा से बातचीत में श्रीधर ने कहा, ‘‘जब हमें बीसीसीआई से एक तारीख (राष्ट्रीय शिविर की शुरुआत पर) मिल जाए तो हम शुरुआती स्तर से काम करना शुरू कर सकते हैं। सबसे बड़ी चुनौती ये होगी कि सही तरीके से आगे बढ़े क्योंकि खिलाड़ी 14 या 15 सप्ताह के बाद खेलते समय रोमांचित हो सकते है।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीधर ने वर्कलोड मैनेजमेंट पर जोर दिया और चेतावनी दी कि शुरुआती स्तर पर जरूरत से ज्यादा अभ्यास करने से चोटिल होने का खतरा रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआत में हमें उन्हें हल्का कार्यभार देना होगा इसके बाद उसे स्तर दर स्तर बढ़ाना होगा।

‘टी20 के दिग्गज होते विव रिचर्ड्स; स्टोक्स-कमिंस से भी ज्यादा बोली लगाती फ्रेंचाइजी’

पूर्व स्पिनर ने अपने चार स्टेप कार्यक्रम के बारे में कहा, ‘‘पहले चरण में हल्की गति से हल्का अभ्यास करना होगा, दूसरे चरण में गति को हल्का रखते हुए अभ्यास को बढ़ाना होगा। इसके बाद गति और अभ्यास दोनों के स्तर को बढ़ाना होगा।पहले स्तर में तेज गेंदबाज, आधे या चौथाई रनअप से धीमी गति से गेंदबाजी करेंगे। फील्डर 10 मीटर की दूरी से थ्रो करेंगे ऐसे ही बल्लेबाज पांच से छह मिनट के अभ्यास के साथ शुरुआत करेंगे।’’

49 साल के इस कोच ने कहा, ‘‘टेस्ट मैच के स्तर पर आने के लिए खिलाड़ियों को कम से कम छह सप्ताह का समय लगेगा। अलग-अलग खिलाड़ी को मैच के लिए तैयार होने में अलग-अलग समय लगेगा।’’

Editor's Pick