add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

कल से शुरू हो रही है दिलीप ट्रॉफी

दलीप ट्रॉफी इंडिया रेड, इंडिया ब्लू और इंडिया ग्रीन टीमों के बीच नाथम के एनपीआर कॉलेज मैदान पर खेली जाएगी।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - August 16, 2018 4:55 PM IST

कल दिलीप ट्रॉफी के आगाज के साथ भारतीय क्रिकेट के घरेलू सीजन की धमाकेदार शुरुआत हो जाएगी। पार्थिव पटेल, बेसिल थंपी, जयदेन उनादकट, रजनीश गुरुबानी, प्रियांक पांचाल और अभिनव मुकुंद जैसे खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। नाथम के एनपीआर कॉलेज मैदान पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में इंडिया रेड, इंडिया ब्लू और इंडिया ग्रीन टीमों के बीच मुकाबला होगा।

टूर्नामेंट का 57वां सीजन गुलाबी गेंद के साथ डे-नाइट फॉर्मेट में खेला जाएगा। राउंड रोबिन स्टेज के तीनों मैच चार दिवसीय होंगे तो वहीं चार सितंबर को खेले जाने वाला फाइनल पांच दिवसीय होगा। टूर्नामेंट का पहला मैच इंडिया ग्रीन और पिछले साल की विजेता इंडिया रेड के बीच खेला जाएगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दिलीप ट्राफी में उन खिलाड़ियों के पास भी खुद को साबित करने का मौका होगा जो कभी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे है लेकिन अब बाहर है। इंडिया रेड के कप्तान अभिनव मुकुंद अच्छा प्रदर्शन कर आगामी सत्र का शानदार आगाज कर चयनकर्ताओं को भी अपनी क्षमता से अवगत करना चाहेंगे। उनका प्रदर्शन इस मायने में भी अहम होगा की इंग्लैंड दौरे पर गयी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज जूझ रहे हैं।

इंडिया रेड के कप्तान पार्थिव पटेल भी सीजन की शुरूआत बेहतर तरीके से करने के साथ चोटिल विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा की जगह लेना चाहेंगे क्योंकि इंग्लैंड दौरे पर दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन काफी खराब रहा हैं। बेसिल थंपी, धवल कुलकर्णी, परवेज रसूल और विदर्भ को रणजी चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले रजनीश गुरबानी भी टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

एमआरएफ पेस फाउंडेशन और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले कार्यक्रम के तहत ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट केन्द्र से लौटे युवा तेज गेंदबाज के विग्नेश ने पिछले दो सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है और अब वो राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को प्रभावित करना चाहेंगे।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और डिंडीगुल ड्रैगन्स (टीएनपीएल टीम) के कोच एम वेंकटरमण ने कहा कि यहां की पिच पर अच्छी उछाल मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘डिंडीगुल की पिच में अच्छी उछाल है। आउटफिल्ड भी शानदार है। इसमें तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी।’’ विदर्भ के कप्तान फैज फजल इंडिया ग्रीन टीम का नेतृत्व करेंगे जिसमें आंध्र के विकेटकीपर केएस भरत, जयदेव उनादकट और धवल कुलकर्णी भी शामिल हैं।

इंडिया ब्ल्यू: फैज फजल (कप्तान), अभिषेक रमन, अनमोलप्रीत सिंह, गणेश सतीश, एन गंगटा, ध्रुव शोरे, केएस भारत (विकेटकीपर), अक्षय वखारे, सौरव कुमार, स्वप्निल सिंह, बासिल थम्पी, बी अयप्पा, जयदेव उनादकट और धवल कुलकर्णी।

TRENDING NOW

भारत रेड: अभिनव मुकुंद (कप्तान), आरआर संजय, आशुतोष सिंह, बाबा अपराजित, ऋतिक चटर्जी, बी संदीप, अक्षय वाडकर (विकेटकीपर), एस नदीम, मिहिर हिरवानी, परवेज रसूल, रजनीश गुरबानी, अभिमन्यु मिथुन, इशान पोरेल, वाई पृथ्वी राज।

भारत ग्रीन: पार्थिव पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), प्रशांत चोपड़ा, प्रियांक पांचाल, सुदीप चटर्जी, गुरकीरत मान, बाबा इंद्रजीत, वीपी सोलंकी, जजल सक्सेना, कर्ण शर्मा, विकास मिश्रा, के विग्नेश, अंकित राजपूत, अशोक डिंडा और अतित सेठ।