This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
VIDEO: ग्रीन के विवादित कैच से आउट हुए गिल तो ‘चीटर-चीटर के शोर से गूंजा ओवल स्टेडियम
स्कॉट बोलैंड की गेंद पर गिल के शॉट पर गेंद गली में पहुंची जहां ग्रीन ने डाइव लगाकर कैच लपका.
Written by Press Trust of India
Last Updated on - June 10, 2023 10:40 PM IST

लंदन। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का विवादित कैच लपकने वाले कैमरन ग्रीन और आस्ट्रेलियाई टीम की यहां मौजूद भारतीय समर्थकों ने जमकर हूटिंग की . चाय ब्रैक से ठीक पहले स्कॉट बोलैंड की गेंद पर गिल के शॉट पर गेंद गली में पहुंची जहां ग्रीन ने डाइव लगाकर कैच लपका लेकिन गेंद लगभग जमीन को छू रही थी. हालांकि थर्ड अंपायर ने बार-बार रिप्ले देखने के बाद गिल को आउट करार दिया जिससे कप्तान रोहित भड़क गए और उन्होंने मैदान पर ही अपना गुस्सा जाहिर किया. गिल ने 18 रन बनाये.
इसके बाद चाय के समय भारतीय कप्तान रोहित मैदानी अंपायरों से बात करते हुए पवेलियन लौटे. ग्रीन ने दूसरी बार ऐसा कैच लपका है. पहली पारी में अजिंक्य रहाणे का कैच भी उन्होंने लपका और कैमरे के कुछ एंगल से लग रहा था कि गेंद घास को छू गई है.गिल के कैच के बाद ‘चीटर, चीटर, चीटर’ का शोर गूंज उठा और ग्रीन जब गेंदबाजी के लिये आये तब यह और तेज हो गया.
India ki public bole toh misunderstanding wala scene
??♂️?#WTCFinal #Pujara #WTC23 #Kohli #Cheaters #cheating #INDvsAUS #indvsauswtcfinal #WorldTestChampionship pic.twitter.com/dkSqAUHLQx— Raj mohurle (@Rajmohurle_15) June 10, 2023
TRENDING NOW
भारत के पूर्व स्पिनर और इस मैच में कमेंटेटर हरभजन सिंह ने कहा , ‘‘रिप्ले से कोई नतीजा नहीं निकला था. उन्हें उसकी ऊंगलियों पर जूम करना चाहिये था. भारत को यह विकेट महंगा पड़ सकता है.’’
