add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

BCCI ने किया घरेलू क्रिकेट के शेड्यूल का ऐलान, ईरानी कप की हुई वापसी

बीसीसीआई ने सोमवार को घरेलू मैचों का कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि दलीप ट्रॉफी को फिर से पुराने क्षेत्रीय प्रारूप में खेला जायेगा जबकि इस कैलेंडर में ईरानी ट्रॉफी के आयोजन का भी जिक्र है।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - August 8, 2022 5:51 PM IST

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट का घरेलू सत्र आठ सितंबर से शुरू होगा में भी छह महीने के दौरान सभी आयु वर्ग और प्रारूप में कुल मिलाकर 1500 से ज्यादा मैच खेले जायेगे। बीसीसीआई ने सोमवार को घरेलू मैचों का कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि दलीप ट्रॉफी को फिर से पुराने क्षेत्रीय प्रारूप में खेला जायेगा जबकि इस कैलेंडर में ईरानी ट्रॉफी के आयोजन का भी जिक्र है।

यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति में जय शाह ने बताया, ‘‘ घरेलू सत्र की शुरुआत प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी के पूर्ण आयोजन के साथ होगी। इसमें ईरानी कप की वापसी भी होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दलीप ट्रॉफी (आठ से 25 सितंबर) छह क्षेत्रों (उत्तर, दक्षिण, मध्य, पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर) के बीच नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बीसीसीआई पिछले कुछ सत्र से दलीप ट्रॉफी को क्षेत्रीय आधार पर कराने की जगह इंडिया ‘रेड, ब्लू और ग्रीन’ टीमों के साथ करा रहा था। क्षेत्रीय प्रारूप में वापसी के साथ इसमें मौजूद पांच क्षेत्रों (टीमों) के साथ पूर्वोत्तर का एक अतिरिक्त क्षेत्र होगा।

लाल गेंद के इन दोनों टूर्नामेंटों के बाद सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी (11 अक्टूबर से पांच नवंबर) और विजय हजारे राष्ट्रीय एकदिवसीय प्रतियोगिता (12 नवंबर से दो दिसंबर) का आयोजन होगा। सफेद गेंद (सीमित ओवरों के मुकाबले) के इन दोनों टूर्नामेंटों में 38 टीमें होगी जिसमें आठ-आठ टीमों की तीन और सात-सात टीमों की दो ग्रुप होगी।

रणजी ट्रॉफी का आयोजन भी पुराने प्रारूप में होगा। इसे 13 दिसंबर से 20 फरवरी तक खेला जायेगा। इसका आयोजन एलीट और प्लेट वर्ग के आधार पर होगा । एलीट वर्ग में 32 टीमें होंगी और इसे आठ टीमों के चार ग्रुप में बांटा जायेगा। प्लेट ग्रुप में छह टीमों के बीच 15 लीग मैच खेले जायेंगे।

दक्षिण अफ्रीका में होने वाले महिला टी20 विश्व कप को देखते हुए सीनियर स्तर पर महिलाओं का सत्र महिला टी20 ट्रॉफी से शुरू होगा। जिसे 11 अक्टूबर से पांच नवंबर तक खेला जायेगा। इसके बाद टी20 चैलेंजर्स का आयोजन होगा।

घरेलू कार्यक्रम:-

सीनियर पुरुष:

दलीप ट्रॉफी (बहु-दिवसीय): आठ-25 सितम्बर

ईरानी कप : 1 से 5 अक्टूबर

सैयद मुश्ताक अली टी20: 11 अक्टूबर- 5 नवंबर

विजय हजारे (50 ओवर): नवंबर 12- 2 दिसंबर

सीनियर महिला:

राष्ट्रीय टी20: 11 अक्टूबर से 5 नवंबर

अंतर-क्षेत्रीय टी20: 8 से 15 नवंबर

चैलेंजर टी20: 20 से 26 नवंबर

TRENDING NOW

राष्ट्रीय एकदिवसीय: 18 जनवरी से सात फरवरी

इंटर-स्टेट वनडे: 12 से 21 फरवरी