add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

भारत ने 2018-19 घरेलू सत्र में 2,000 से अधिक मैच खेले

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12 मई को हैदराबाद में होने वाले फाइनल के साथ भारत के 2018-19 क्रिकेट सत्र का औपचारिक अंत होगा।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - April 30, 2019 6:53 PM IST

भारत के 2018-19 घरेलू सत्र में 2000 से अधिक मैचों का आयोजन किया गया। इसका अंत रांची में महिला अंडर-23 चैलेंजर ट्रॉफी फाइनल के साथ हुआ।

पढ़ें: प्लेऑफ के बारे में नहीं सोच रहे, अगले दो मैचों पर ध्यान: क्रुणाल पांड्या

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12 मई को हैदराबाद में होने वाले फाइनल के साथ भारत के 2018-19 क्रिकेट सत्र का औपचारिक अंत होगा। इस सत्र में हालांकि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई चीजें पहली बार हुईं।

भारत में घरेलू सत्र में पहली बार 37 टीमों के बीच 2024 मैच खेले गए जिसमें 3,444 मैच दिन शामिल हैं। इससे पहले 2017-18 सत्र में 28 टीमों के बीच 1,032 मैच खेले गए थे जिसमें 1892.5 मैच दिन शामिल हैं।

पढ़ें: हैदराबाद को अपने आखिरी मैच में जीत दिलाकर वार्नर रवाना हुए ऑस्ट्रेलिया, टीम ने कहा शुक्रिया

बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार मैच के दिनों में 81 प्रतिशत का इजाफा हुआ जबकि इस दौरान सत्र की विंडो में सिर्फ 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। सत्र के दौरान 13,015 खिलाड़ियों ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया जबकि 6,471 खिलाड़ियों ने 2018-19 सत्र में हिस्सा लिया।

भारत के 100 से अधिक शहरों में सीनियर और आयु वर्ग के मैचों का आयोजन किया गया। विज्ञप्ति के अनुसार बीसीसीआई ने इस दौरान 170 वीडियो विश्लेषकों और इतने ही स्कोरर की सेवाएं भी ली जिन्होंने सुनिश्चित किया कि आधिकारिक वेबसाइट पर प्रत्येक मैच की लाइव स्कोरिंग हो।