×

मोहम्मद शमी हुए चोटिल, ऑस्ट्रेलिया दौरे से हो सकते हैं बाहर

आखिरी बार पिछले साल वर्ल्ड कप में खेला था, जहां उन्होंने दर्द होने के बावजूद गेंदबाजी की थी और 4 विकेट झटके थे

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 10, 2016 9:48 AM IST

मोहम्मद शमी © Getty Images
मोहम्मद शमी © Getty Images

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के पहले अभ्यास मैच में धमाकेदार प्रदर्शन के साथ शुरुआत की, लेकिन इस बीच भारतीय टीम को  बड़ा झटका लगा। 9 महीने तक चोट के कारण बाहर रहकर टीम में वापसी करने वाले मोहम्मद शमी एक आर फिर चोटिल हो गए हैं। शमी नेट सेशन के दौरान गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए और अभ्यास मैच नहीं खेल पाए और अब वो इस पूरी सीरीज से बाहर हो सकते हैं। ऐसा होता है तो 9 महीने से टीम में वापसी का इंतजार कर रहें शमी को गहरा झटका लग सकता है शमी इस समय भारत के बेहतरीन गेंदबाज हैं। ये भी पढ़ें: धोनी के वकील का दावा अदालत का आदेश गलत

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ 20-20 ओवर के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने 74 रनों से जीत हासिल की है। लेकिन मैच से पहले इस 25 वर्षीय तेज गेंदबाज शमी का पुराना दर्द फिर से उभर गया जब वह गेंदबाजी के लिए अपना रन अप लेना शुरू किया। इसके बाद वह मैच में गेंदबाजी ही करने नहीं उतरे। ये भी पढ़ें: अपने बैटिंग को लेकर कुछ नया करना चाहते हैं: रोहित शर्मा

आपको बता दें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के लिए आखिरी बार पिछले साल वर्ल्ड कप में खेला था, जहां उन्होंने दर्द होने के बावजूद गेंदबाजी की थी और 4 विकेट झटके थे। जिसके बाद उन्होंने अपने घुटने की सर्जरी कराई। शमी लंबे इंतजार के बाद वापसी करने को तैयार थे लेकिन नस में खिचाव ने उनकी वापसी पर पानी फेर दिया। ये भी पढ़ें: मिताली राज होंगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान

TRENDING NOW

शमी अगर सीरीज से हटते हैं तो उनकी जगह कौन लेगा इस पर अभी कुछ भी कन्फर्म नहीं है। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, उमेश यादव और नवोदित गेंदबाज बरिंदर सरन पर पेस आक्रमण की जिम्मेदारी होगी। बीसीसीआई ने भी शमी के चोट की पुष्टि कर दी है और बोर्ड से जुड़े सूत्रों के अनुसार उनके बारे में निर्णायक फैसला आज शनिवार को लिया जा सकता है। शमी ने दिसंबर में कुछ घरेलू मैच खेलकर अपना फिटनेस टेस्ट दिया था। इस फिटनेस टेस्ट में शानदार गेंदबाजी भी की थी, खासकर इस महीने की शुरुआत में हैदराबाद के खिलाफ एक मैच में 18 रन देकर 3 विकेट झटके थे।