add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

माल्‍या ने की विराट कोहली से मिलने की कोशिश, सरकार ने इस तरह दिया जवाब

भारतीय टीम इस वक्‍त इंग्‍लैंड में मेजबान टीम के साथ पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेल रही है।

user-circle cricketcountry.com Written by Sandeep Gupta
Last Updated on - August 3, 2018 11:18 PM IST

पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम चाैथी पारी में बल्‍लेबाजी कर रही है। भारत ने 84 के स्‍कोर पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं। भारत को जीत के लिए 109 रनों की दरकार है। विराट कोहली 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। बल्‍लेबाजी में कोहली के अलावा अब दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या ही बचे हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-england-1st-test-live-cricket-score-streaming-ind-vs-eng-live-score-india-on-day-3-look-for-quick-wickets-731930][/link-to-post]

कोहली से मिलना चाहते हैं विजय माल्‍या

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय टीम इस वक्‍त इंग्‍लैंड में है और भारत का भगोड़ा व्‍यवसायी विजय माल्‍या इस वक्‍त लंदन में ही शरण लिए हुए है। खबर आ रही है कि विजय माल्‍या ने कप्‍तान विराट कोहली से मिलने की इच्‍छा जताई है। विराट कोहली विजय माल्‍या की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से ही आईपीएल के सभी 11 सीजन में खेले हैं। बैंकों से लिए नौ हजार करोड़ का कर्ज नहीं चुकाने के मामले में माल्‍या कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए इंग्‍लैंड में रह रहा है। वो आरसीबी के चेयरमैन पद से भी इस्‍तीफा दे चुके हैं।

भारत सरकार ने ठुकराया प्रस्‍ताव

TRENDING NOW

विजय माल्‍या ने भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली से मिलने के लिए समय मांगा। सीएनएन नेटवर्क 18 की खबर के मुताबिक भारत सरकार के माल्‍या को लेकर मौजूदा रुख को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने दोनों के बीच मीटिंग से इंकार कर दिया। माल्‍या की तरफ से कई बार अनुरोध किया गया। केंद्र सरकार की तरफ से भी माल्‍या और विराट कोहली की मीटिंग से साफ इंकार कर दिया गया।

भारत सरकार इस वक्‍त विजय माल्‍या को इंग्‍लैंड के प्रशासन व अदालत की मदद से भारत लाने का प्रयास कर रही है। हाल ही में लंदन की कोर्ट ने भारत सरकर से आर्थर रोड जेल की फोटो दिखाने के लिए कहा है। सरकार ने इसी जेल में माल्‍या को रखने की बात लंदन की अदालत के समक्ष की थी। लंदन की अदालत ये सुनिश्चित करना चाहती है कि भारत में माल्‍या के मानवाधिकार का उल्‍लंघन न हो।