पाक के भावी पीएम इमरान खान से मिले भारतीय राजदूत, दिया बैट

इमरान खान 18 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Edited By : Indo-Asian News Service |Aug 10, 2018, 08:34 PM IST

Published On Aug 10, 2018, 08:34 PM IST

Last UpdatedAug 10, 2018, 08:34 PM IST

Imran-Khan © AFP

पाकिस्तान में भारत के राजदूत अजय बिसारिया ने शुक्रवार को पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान  से मुलाकात की। बिसारिया और इमरान ने दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की। मुलाकात के दौरान भारतीय राजदूत ने इमरान खान को एक क्रिकेट बैट भी तोहफे में दिया।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ind-vs-eng-ollie-pope-become-4th-player-aged-under-21-to-make-test-debut-for-england-in-2018-734290″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अन्य राजनयिक कर्मचारियों के साथ भारतीय उच्चायुक्त ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख को 26 जुलाई के आम चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए बधाई दी। इमरान खान की पार्टी ने नेशनल असेंबली में 116 सीटें जीती हैं।

इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास ने कहा कि बिसारिया की ओर से दिए गए उपहार में क्रिकेट बैट पर पूरी भारतीय क्रिकेट टीम ने हस्ताक्षर किए थे।

सीनेटर फैसल जावेद ने शुक्रवार को कहा कि इमरान खान 18 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

जावेद ने यह भी पुष्टि की कि भारत के तीन पूर्व क्रिकेट कपिल देव, नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील गावस्कर को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। गौरतलब है कि इमरान खान को आम चुनावों में जीत दर्ज करने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन पर बधाई दी थी।

 

Editor's Pick