×

T20 World Cup 2026: भारत की जर्सी से उठा पर्दा, तिरंगे की झलक भी आई नजर,

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की जर्सी से पर्दा हटा दिया है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर में खेले जा रहे वनडे सीरीज के दूसरे मैच में पारी के अंतराल के दौरान बोर्ड ने जर्सी पेश की. बुधवार, 3...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 3, 2025 6:17 PM IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की जर्सी से पर्दा हटा दिया है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर में खेले जा रहे वनडे सीरीज के दूसरे मैच में पारी के अंतराल के दौरान बोर्ड ने जर्सी पेश की. बुधवार, 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बोर्ड ने इस स्टाइलिश जर्सी को दुनिया को पहली बार दिखाया.

टीम इंडिया की इस जर्सी में ब्राइट और आधुनिक लुक है. इसमें गहरा नीला रंग मुख्य रूप से है. साथ ही इसमें कई खड़ी गहरी स्ट्राइप हैं. इसके साथ ही जर्सी के साइड में ऑरैंज पैनल दिया गया है. जो इस जर्सी को ऊर्जावान और बोल्ड दिखाता है.

टीम की जर्सी के कॉलर में तिरंगा के रंग से रंगा गया है. इसमें केसरिया, सफेद और हरा रंग है. जर्सी के सामने एडिडास, स्पॉन्सर अपोलो टायर्स और बीसीसीआई का लोगो है. इसमें गहरे नारंगी रंग से भारत लिखा हुआ है. कुल मिलाकर जर्सी बहुत स्टाइलिश और स्पोर्टी लग रही है.

अगले साल टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होगी. टूर्नामेंट का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा. टूर्नामेंट का फाइनल नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में 8 मार्च को होगा. पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में होंगे. और अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचेगा तो मैच कोलंबो में होगा.

TRENDING NOW